क्रिकेट

GT vs MI Pitch Report: हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला, जमकर बरसेंगे चौके-छक्के, पढ़ें अहमदाबाद की पिच का हाल

IPL 2025 GT vs MI Pitch & Weather Report: गुजरात और मुंबई का यह मुकाबला हाई स्कोरिंग पिच पर खेला जा सकता है। दोनों टीमों की बैटिंग दमदार है। ऐसे में एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में पंजाब ने 242 रन ठोके थे। वहीं जवाब में गुजरात ने 232 रन बनाए थे।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2025, 2:49 PM IST
IPL 2025 Match 8 GT vs MI Pitch Report,

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 9वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी।

इस स्टेडियम में कुल 11 पिच हैं। गुजरात और मुंबई का यह मुकाबला हाई स्कोरिंग पिच पर खेला जा सकता है। दोनों टीमों की बैटिंग दमदार है। ऐसे में एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में पंजाब ने 242 रन ठोके थे। वहीं जवाब में गुजरात ने 232 रन बनाए थे।

पहली पारी में आईपीएल में यहां औसत स्कोर 172 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां 200 रन कई बार बने हैं। अब तक खेले गए 36 मैचों में यहां 20 मैच रन चेज करते हुए टीम जीती है। 15 मैचों में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां रन चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम ?

अहमदाबाद में अच्छी गर्मी हो रही है। रविवार को दिन का तापमान 36 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट से होगी। उस समय तक तापमान के 30 के आसपास रहने की उम्मीद है। यह क्रिकेट के लिए सबसे बेहतरीन मौसम है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Gujarat Titans की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस संभावितप्लेइंग 11: जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Mumbai Indians की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस संभावितप्लेइंग 11: रोहित शर्मा, विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर

Updated on:
28 Mar 2025, 2:49 PM IST
Published on: