क्रिकेट

टिम सीफर्ट से बीच मैदान पर भिड़ने वाले गुरनूर बराड़ की चमकी किस्मत, भारत की टेस्ट टीम में मिली जगह

Gurnoor Brar added to India Test Team: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टिम सीफर्ट से भिड़ने वाले भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की किस्‍मत चमक गई है। BCCI के चयनकर्ताओं ने उन्‍हें दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 10:11 AM IST
Gurnoor Brar added to India Test Team
टिम सीफर्ट पर दहाड़ते गुरनूर बराड़ और बीच-बचाव कराते विराट कोहली। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Gurnoor Brar added to India Test Team for NZ Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में टिम सीफर्ट से भिड़ने वाले और वनडे सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट चटकाने वाले गुरनूर बराड़ को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि अब वह पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से कुलदीप यादव को बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय स्‍टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं।

भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्‍तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्‍तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।

वनडे सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वालों की लिस्‍ट में टॉप पर गुरनूर बराड़

बता दें कि न्‍यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट में गुरनूर बराड़ शीर्ष पर काबिज हैं। उन्‍होंने इस सीरीज के तीन मैचों में 15.89 के औसत से कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक 4 विकेट हॉल भी अपने नाम दर्ज किया है। पिछले ही वनडे में बीच मैदान पर उनकी टिम सीफर्ट से तीखी नोक-झोंक भी हो गई थी। गुरनूर ने सीफर्ट को आउट कर बड़ा ही तीखा सेंड ऑफ दिया था।

पांचवें वनडे के लिए कोई रिप्‍लेसमेंट नहीं

बताया जा रहा है कि गुरनूर बराड़ अब टेस्ट टीम से जुड़ेंगे और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके साथ बीसीसीआई की ओर से यह भी बताया गया है कि आखिरी वनडे के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा।

पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्‍तान और विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Updated on:
14 Nov 2026, 10:11 AM IST
Published on: