
मुंबई : क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ( Hardik Pandya ) और उनके भाई क्रुणाल पंड्या ( Krunal Pandya ) वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य नहीं है। इस बीच उनका मुंबई की सड़कों पर लैंबोर्गिनी हुराकैन कार चलाते हुए देखे गए। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के सदस्य इन दोनों भाइयों का यह कार चलाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह एकदम नई कार नजर आ रही है और चर्चा इस बात की है कि पांड्या बंधुओं ने इसे खरीदा है।
धोनी विराट की कार से भी महंगी
इतनी महंगी कार टीम इंडिया के खिलाड़ी ने अभी तक खरीदी नहीं है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास जो सबसे महंगी कार है, उसकी कीमत 2.75 करोड़ रुपए है तो महेंद्र सिंह धोनी के पास जो सबसे महंगी कार है, उसकी कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास है। धोनी ने हाल ही में जीप शेरोकी कार अपनी पत्नी साक्षी को तोहफे में दी है।
पांड्या बंधुओं के कार की कीमत पौने चार करोड़
पांड्या बंधुओं के इस कार की शो रूम कीमत 3.73 करोड़ रुपए है। यह गाड़ी इसी साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले फरवरी में भारत में लॉन्च हुई है। लैंबॉर्गिनी हुराकैन ईवो सुपरकार का एक नया रूप है।