क्रिकेट

Hardik Pandya-Natasha Stankovic: अलग हुए हार्दिक पंड्या और नताशा, भारतीय ऑलराउंडर ने कर दिया ऐलान, लिख दी ये बात

Hardik Pandya ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पुष्टी की है कि उनका और Natasha Stankovic के बीच रिश्ता टूट चुका है।

less than 1 minute read

Hardik Pandya-Natasha Stankovic Divorce Confirm: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने क्रिकेट जगत में तब सनसनी मचा दी, जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रिश्तें को खत्म करने वाली बात जग जाहिर कर दी। हार्दिक पंड्या ने चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों के अलग रहने की खबर महीनों से चल रही थी लेकिन दोनों में से किसी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की घोषणा की।

हार्दिक ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

उन्होंने लिखा, "यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक दूसरे की रिस्पेक्ट की और साथ दिया। अगस्त्य अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप हमें प्राइवेसी देंगे।"

हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद देश लौटने के बाद ही इसके संकेत दे दिए थे। वह अनंत अंबानी की शादी में भी अकेले पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर कर भी सिर्फ उसके लिए सब कुछ करने की बात लिखी, जिससे दोनों के अलग होने की खबरे और तेज हो गई थीं। नताशा की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है।

Updated on:
18 Jul 2024 10:32 pm
Published on:
18 Jul 2024 10:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर