5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलंबो को वेन्यू चुनकर ICC ने की गलती! टी20 वर्ल्डकप से पहले दिखा असर, टॉस के बाद रद्द करना पड़ा मैच

T20 World Cup 2026 Warm Up: सुपर 8 तक आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के 13 मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे, लेकिन इन मैचों पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

2 min read
Google source verification
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (फोटो- IANS)

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (फोटो- IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026 Matches in Colombo: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और सुपर 8 तक 13 मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे। कोलंबो में दो स्टेडियम हैं, एक आर प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब। हालांकि, यहां कुछ वॉर्म-अप मुकाबले भी निर्धारित किए गए हैं। लेकिन नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस के बाद रद्द हुए मुकाबले के बाद आने वाले मैचों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आईसीसी ने कोलंबो को टी20 वर्ल्ड कप का वेन्यू चुनकर कोई गलती कर दी है। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 चरण के हर मुकाबले का परिणाम टीम के आगे का भविष्य तय करेगा। अगर किसी भी टीम का मैच रद्द होता है या बारिश से प्रभावित होता है, तो इससे उसकी सुपर 8 या सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर हिट में पहुंचेंगी। सुपर हिट में दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें छह-छह टीमों को रखा जाएगा। यहां हर टीम आपस में एक-एक मुकाबला खेलेगी और दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। कोलंबो में पाकिस्तान के सभी ग्रुप और सुपर 8 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के भी कई मुकाबले यहां निर्धारित किए गए हैं।

टॉस के बाद रद्द करना पड़ा मैच

टी20 वर्ल्ड कप का 13वां वॉर्म-अप मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। इस मुकाबले के लिए टॉस भी हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी, जिसके चलते टॉस के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। यह ऑस्ट्रेलिया का इकलौता वॉर्म-अप मैच था।

भले ही इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों की तैयारियों या भविष्य पर कोई बड़ा असर न पड़े, लेकिन अगर यही स्थिति ग्रुप स्टेज या सुपर 8 मुकाबलों में होती है, तो इसका प्रभाव संबंधित टीमों पर जरूर पड़ेगा।