क्रिकेट

IPL 2027 को लेकर बड़ा दावा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड फाइनल! सैलरी में नहीं होगा बदलाव

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड को BCCI की मंजूरी मिलने की खबर है। जानिए किस टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी और कितनी होगी उनकी सैलरी।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 4:56 PM IST
IPL 2027
अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या। (Photo- X/@cricbuzz)

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के ट्रेड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी मिल गई है। इस ट्रेड के बाद हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आधिकारिक मंजूरी आज दोपहर के आसपास मिली। इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजी को BCCI की ओर से सूचना दे दी गई। अब BCCI की मंजूरी मिलने के बाद इस बड़े ट्रेड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

आईपीएल फीस में कोई बदलाव नहीं

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस ट्रेड से दोनों खिलाड़ियों की आईपीएल की फीस मं कोई बदलाव नहीं होगा। मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की फीस 16.35 करोड़ रुपए थी और ट्रेड के बाद भी इतनी ही रहेगी। वहीं पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को 2025 के मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा था। अब मुंबई इंडियंस में भी उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपए ही रहेगी।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तान में मुंबई इंडियंस ने 39 मैच में 15 मैच में जीत दर्ज की जबकि 24 मुकाबलों में शिकस्त झेली। इस दौरान मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 38.46 रहा।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी स्थान पर रही थी। 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन आईपीएल 2026 में 9वें स्थान पर रही।

अर्शदीप सिंह 2019 में किया था IPL डेब्यू

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए 96 आईपीएल मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 9.18 की इकॉनमी से कुल 111 विकेट चटकाए। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन पर 5 विकेट रहा। ट्रेड के बाद आईपीएल में यह पहली बार होगा जब अर्शदीप सिंह दूसरी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Updated on:
10 Nov 2026, 4:56 PM IST
Published on: