क्रिकेट

हार्दिक पांड्या ने नताशा को दी नए साल की बधाई, स्वीकारी रिश्ते की बात!

हार्दिक पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ता रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है कि उनके रिश्ते पर मोहर लग गई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 2:17 PM IST
Hardik Pandya

नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नए दिन का जश्न अपने परिवार और करीबियों के साथ मनाया। हार्दिक ने पहले इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और इसके बाद उन्होंने सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविच के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने नताशा का हाथ थाम रखा है और उन्हें नए साल की बधाई दी है। हार्दिक की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर के बाद हार्दिक और नताशा के रिश्ते पर मोहर भी लग गई है। इस तस्वीर का कैप्शन उन्होंने दिया है- स्टार्टिंग द ईयर विद माई फायरवर्क्स। इसके साथ ही हार्दिक ने दिल का इमोजी भी बनाया है।

View this post on Instagram

Starting the year with my firework ❣️

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

काफी दिनों से लग रही थी अटकलें

हार्दिक और नताशा को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लग रही थी कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखे गए थे। हार्दिक नताशा के लिए डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में उनके लिए वोटिंग की भी अपील की थी। इसके अलावा यह भी खबर है कि हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवा दिया है, लेकिन अभी तक दोनों तरफ से किसी ने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। लेकिन ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तस्वीर साफ हो गई है।

इन लोगों ने भी किया कमेंट

हार्दिक और नताशा की तस्वीर पर कई दिग्गजों ने कमेंट किया है। इनमें बॉलीवुड स्टार, क्रिकेटर और इन दोनों के प्रशंसक शामिल हैं। कमेंट करने वालों में युजवेंद्र चहल, अर्जुन कपूर, हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा, सिद्धेश लाड, पूर्णा पटेल, सोफी चौधरी, क्रिस्टल डिसूजा आदि शामिल हैं।

इनके साथ भी हार्दिक का जुड़ चुका है नाम

हार्दिक पांडया का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। नताशा से पहले उनका नाम अभिनेत्री ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला और एली अवराम के साथ उनके रिश्ते में होने की खबरें आई थी। हालांकि न तो पांड्या की तरफ से, न इन अभिनेत्रियों में से किसी ने एक-दूसरे के साथ रिेलेशनशिप में होने की खबर की अधिकारिक पुष्टि की है।

Updated on:
1 Jan 2020, 2:17 PM IST
Published on: