क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्‍छी खबर, हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Comeback: भारतीय टीम के टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले अच्‍छी खबर आ रही है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करना शुरू कर दिया है। उम्‍मीद है कि पांड्या टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे।
2 min read
hardik_pandya.jpg

Hardik Pandya Comeback: भारतीय टीम के टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले अच्‍छी खबर आ रही है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करना शुरू कर दिया है। उम्‍मीद है कि पांड्या टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे। हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। उन्‍हें लीग चरण में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय एड़ी में चोट लग गई थी। फिलहाल वह रिहैब पर हैं और बल्‍लेबाजी करते भी नजर आए हैं। उन्‍होंने प्रैक्टिस के दौरान कई शानदार शॉट्स भी लगाए हैं।


भारत के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करने की पूरी उम्‍मीद जताई जा रही है। आईपीएल 2024 में पांड्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे और कप्‍तानी भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पांड्या अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैदान पर बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास भी कर रहे हैं। अभ्‍यास के दौरान उन्‍होंने कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए हैं।


आईपीएल में की है शानदार कप्‍तानी

बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या मिनी ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस से बड़ी ट्रेड डील के माध्‍यम से खरीदा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्‍तान भी बना दिया है। क्‍योंकि कप्तान के रूप में आईपीएल में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनकी कप्‍तानी में ही गुजरात टाइंटस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता और पिछले सीजन में उनकी टीम उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें : केन विलियमसन ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में टीम के उपकप्‍तान होंगे पांड्या

आईपीएल के बाद हार्दिक पांड्या जून में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्‍ड कप में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के उपकप्‍तान होंगे। जबकि कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी रोहित शर्मा ही निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : सरफराज खान ने रवींद्र जडेजा के रन आउट कराने को लेकर दिया बड़ा बयान

Published on:
16 Feb 2024 10:57 am
Also Read
View All
ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

IND vs ENG: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, ब्रूक सेंचुरी से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG Test: क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटक लीडर बोर्ड में दर्ज़ किया नाम, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड