12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

Eng vs Ind 5th T20I: साउथेम्‍प्‍टन में भारत को 56 रन से हराते हुए इंग्‍लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारत की सबसे बड़ी हार है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 12, 2026

IND vs ENG 5th T20I

भारतीय टीम। (फोटो- IANS)

Eng vs Ind 5th T20I: साउथेम्पटन के द रोज बाउल में खेले गए टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में भारत को 56 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में 4-0 से टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस हार के साथ ही जहां श्रेयस अय्यर का नाम दुनिया के सबसे खराब टी20 कप्‍तानों की लिस्‍ट में जुड़ गया तो वहीं, उनकी अगुवाई में भारत ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत को साउथेम्‍प्‍टन में इंग्‍लैंड के खिलाफ 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। रनों के लिहाज से यह उसकी चौथी सबसे बड़ी हार है। पिछले मैच में टीम इंडिया को 125 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उसकी पहली सबसे बड़ी हार थी। इतना ही नहीं एक सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा का शर्मनाक रिकॉर्ड भी भारतीय टीम ने बनाया है। इस सीरीज में वह चार मुकाबले हारी है, जो कि सबसे ज्‍यादा है।

भारत की सबसे बड़ी हार (रनों से)

125 बनाम इंग्लैंड (नॉटिंघम) 2026

80 बनाम न्‍यूजीलैंड (वेलिंगटन) 2019

76 बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद) 2026

56 बनाम इंग्लैंड (साउथैम्प्टन) 2026

51 बनाम साउथ अफ्रीका (न्यू चंडीगढ़) 2025

भारत की टी20 इंटरनेशनल सीरीज/टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हार

सीरीज / टूर्नामेंटसालहार
इंग्लैंड दौरा20264
टी20 विश्व कप (इंग्लैंड)20093
टी20 विश्व कप (वेस्टइंडीज)20103
वेस्टइंडीज दौरा20233

भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा T20I टोटल

257/3 इंग्लैंड साउथैम्पटन 2026

246/7 इंग्लैंड वानखेड़े 2026

245/6 वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016

227/3 दक्षिण अफ्रीका इंदौर 202

(नोट: यह इंग्लैंड का सबसे ज्‍यादा टोटल है, जो 2025 में मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 304/2 और 2023 में तारौबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 267/3 के बाद है।)

कप्तान के तौर पर पहले 7 T20I में बिना जीत (FM टीमें)

कप्तानटीमशुरुआती मैचरिकॉर्ड
ब्रेंडन टेलरजिम्बाब्वे7पहले 7 टी20I में कोई जीत नहीं
एल्टन चिगुंबुराजिम्बाब्वे7पहले 7 टी20I में कोई जीत नहीं
थिसारा परेराश्रीलंका7पहले 7 टी20I में कोई जीत नहीं
श्रेयस अय्यरभारत7*पहले 7 टी20I में कोई जीत नहीं

T20I में इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

141 फिल साल्ट बनाम मैनचेस्टर 2025

131 जोस बटलर साउथैम्प्टन 2026

119 फिल साल्ट बनाम वेस्‍टइंडी तारूबा 2023

116एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका चटगांव 2014

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग