
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुक़ाबला साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है (photo - CricInfo)
India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज़ कर सीरीज का अंत सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगा। फिलहाल भारत सीरीज में 3-0 से पिछड़ रहा है।
इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। उन्हें पहले मैच के बाद प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस मैच में वैभव की जगह संजू को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमने इस सीरीज में सब कुछ देखा है, हम चुनौती के लिए तैयार हैं। मुझे बस इतना पता है कि खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए, न कि उदास होना चाहिए। हमें वर्तमान में जीना होगा। टीम में 2 बदलाव हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन टीम में वापस आए हैं।"
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “हमें बल्लेबाजी करनी थी, इसलिए बहुत खुश हूं। खैर, हमारा एक छोटा सा मकसद है। अगर हम आज जीत जाते हैं, तो हम दुनिया की नंबर एक टीम बन जाएंगे। तो यही बात हमारे दिमाग में है। जैसा हमने पूरी सीरीज में किया है, हमें सतह के हिसाब से खुद को ढालना होगा और अच्छी प्लानिंग करनी होगी। आदिल राशिद इस फॉर्मेट में अपना 150वां मैच खेल रहे हैं। वह काफी समय से हमारे साथ हैं। वह हमारे लिए बहुत कीमती खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजों को चकमा देने की उनकी स्किल शानदार है।”
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
Updated on:
11 Jul 2026 07:33 pm
Published on:
11 Jul 2026 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
