11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: मैच के लिए समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच पाई टीम इंडिया, ट्रैफिक में फंसी, देरी से होगा टॉस

5वें टी20 मुक़ाबले के टॉस में देरी हो रही है। दरअसल भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई है और समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच पाई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 11, 2026

India vs England T20 2026, Vaibhav Sooryavanshi Debut, India vs England Live Telecast, IND vs ENG Playing 11

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo - BCCI)

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के टॉस में देरी हो रही है। दरअसल भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई है और समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच पाई है।

स्टेडियम नहीं पहुंची भारतीय टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, जिसके लिए टॉस शाम 6:30 बजे तय था। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। इंग्लैंड की टीम समय से पहले स्टेडियम पहुंच गई थी और उसने अभ्यास भी शुरू कर दिया था। लेकिन भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई और निर्धारित समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच सकी।

हैम्पशायर इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की वजह से मैदान पर आने-जाने का समय बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोकल ऑन-द-ग्राउंड रिपोर्ट और दर्शकों ने बताया है कि कम दूरी का सफर भी बड़ी रुकावट बन गया, वेन्यू से चार मील से भी कम दूरी पर मौजूद साउथेम्प्टन एयरपोर्ट पार्कवे स्टेशन से एक पब्लिक बस को स्टेडियम के गेट तक पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया।

भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से वेन्यू पर देरी से पहुंची। इस वजह से टॉस 45 मिनट देरी से किया जाना निर्धारित किया गया। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 से होना सुनिश्चित हुआ है, जबकि पहली गेंद शाम 7:30 में फेंकी जाएगी।

लगातार दूसरी बार व्हाइटवॉश का शिकार होगा भारत

इस मैच में भारत हर हाल में जीत दर्ज़ कर सीरीज का अंत सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगा। फिलहाल भारत सीरीज में 3-0 से पिछड़ रहा है। अब तक खेले गए चार मैचों में भारत को तीन हार मिली हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। अगर भारत आखिरी मैच भी हार जाता है, तो वह लगातार दूसरी बार व्हाइटवॉश का शिकार हो जाएगा।

नंबर 1 का ताज बचाने उतरेगा भारत

इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराया था। इंग्लैंड के लिए मामला सीधा है। एक और जीत के साथ वह भारत का सूपड़ा साफ कर देगा और आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर लेगा।

भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड 15 मैच जीतने में सफल रहा। एक मैच बेनतीजा रहा। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि भारत का इंग्लैंड पर हल्का-फुल्का दबदबा रहा है, हालांकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोचक और करीबी रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग