11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभमन गिल को टेनिस स्टार अल्कारेज में दिखी अपनी झलक, बोले- उनका ड्रॉप शॉट मेरे ‘शॉर्ट-आर्म’ जैसा है

Shubman Gill on Carlos Alcaraz: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब (विंबलडन स्टेडियम) में टेनिस मैच देखने पहुंचे। उन्होंने स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के 'ड्रॉप शॉट' की तुलना अपने 'शॉर्ट-आर्म जैब' क्रिकेट शॉट से की है। जानिए गिल का ड्रीम डिनर प्लान और उनका पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी कौन है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 11, 2026

Shubman Gill, Carlos Alcaraz, Wimbledon, Shubman Gill Wimbledon, Carlos Alcaraz Drop Shot,

शुभमन गिल ने स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के 'ड्रॉप शॉट' की तुलना अपने 'शॉर्ट-आर्म जैब' क्रिकेट शॉट से की (Photo - IANS)

Shubman Gill on Carlos Alcaraz: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों लंदन में हैं। शुक्रवार को वह साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का मेंस सिंगल्स (पुरुष एकल) सेमीफाइनल मुकाबला देखने ऑल इंग्लैंड क्लब स्टेडियम पहुंचे। मैच का आनंद लेने के साथ ही गिल ने टेनिस और क्रिकेट के बीच एक मजेदार कनेक्शन भी जोड़ा।

अल्कारेज के शॉट से की अपनी तुलना

शुभमन गिल ने स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज के खेल की जमकर तारीफ की। गिल का मानना है कि अल्कारेज के खेल में उनकी खुद की बल्लेबाजी की झलक दिखती है। गिल ने कहा कि आधुनिक टेनिस में अल्कारेज का ड्रॉप शॉट सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है। यह शॉट उन्हें क्रिकेट के शॉर्ट-आर्म जैब की याद दिलाता है। गिल ने बताया कि शॉर्ट-पिच गेंदों पर शॉर्ट-आर्म शॉट खेलना उनका पसंदीदा और खास शॉट है, जो क्रिकेट में बेहद असरदार साबित होता है।

अल्कारेज के साथ जोड़ी बनाने की इच्छा

जब गिल से पूछा गया कि वह किस टेनिस खिलाड़ी के साथ डबल्स (युगल) मैच खेलना चाहेंगे, तो उन्होंने तुरंत अल्कारेज का नाम लिया। गिल ने कहा कि अल्कारेज कोर्ट पर खेल का पूरा मजा लेते हैं, इसलिए उनके साथ जोड़ी बनाना काफी मजेदार होगा। हालांकि गिल ने यह भी माना कि उन्हें टेनिस की ज्यादा तकनीकी समझ नहीं है, फिर भी वह कोर्ट पर अपना पूरा योगदान देंगे।

गिल का ड्रीम डिनर और पसंदीदा खिलाड़ी

शुभमन गिल ने अपने ड्रीम डिनर के लिए खेल जगत के चार दिग्गजों को चुना। इनमें टेनिस से सेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर, जबकि क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स शामिल हैं। गिल का कहना है कि इन दिग्गजों ने अपने दौर में राज किया है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

विंबलडन खिताब के लिए गिल ने यानिक सिनर का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोजर फेडरर की तारीफ करते हुए कहा कि बचपन में लोग फेडरर के खेल को बहुत आसान बताते थे, लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते वह समझते हैं कि किसी खेल को इतना सहज दिखाने के पीछे कितनी कड़ी मेहनत छिपी होती है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग