11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gautam Gambhir coaching staff: टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बड़ा बदलाव, हेड कोच गौतम गंभीर की बढ़ी टेंशन

Gautam Gambhir coaching staff exit: भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम से बड़ी खबर आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बीच हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ का एक बड़ा सदस्य टीम का साथ छोड़ सकता है। जानिए बीसीसीआई (BCCI) की इस अंदरूनी हलचल और आगामी सीरीज के बदलावों के बारे में।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 11, 2026

Gautam Gambhir coaching staff exit ,गौतम गंभीर कोचिंग स्टाफ, Indian cricket team dressing room fight ,भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम विवाद, BCCI review meeting India vs England ,बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग, Next India Test series Sri Lanka ,भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, Gautam Gambhir coaching staff exit ,गौतम गंभीर कोचिंग स्टाफ, Indian cricket team dressing room fight ,भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम विवाद,

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक प्रैक्टिस सेशन के दौरान (Photo - IANS)

Gautam Gambhir coaching staff exit: भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर आ रही है कि टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल होने वाला है और सपोर्ट स्टाफ का कम से कम एक बड़ा सदस्य जल्द ही अपना पद छोड़ सकता है। अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि वह अपनी मर्जी से हट रहे हैं या किसी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

गौतम गंभीर की अगुवाई वाले इस कोचिंग ग्रुप ने जुलाई 2024 में कमान संभाली थी। इन सभी का बीसीसीआई (BCCI) के साथ 2+1 साल का कॉन्ट्रैक्ट है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, एक बड़े कोच ने पहले ही एक ग्लोबल आईपीएल फ्रेंचाइजी से बातचीत कर ली है और वह जल्द ही उनके साथ जुड़ सकते हैं। आने वाले दिनों में कुछ और सदस्य भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

ड्रेसिंग रूम में बढ़ रही हैं दूरियां

यह बदलाव सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों पर टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं हो रहा है, बल्कि यह विवाद पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। बताया जा रहा है कि घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट हार के बाद से ही ड्रेसिंग रूम का माहौल थोड़ा खराब हुआ है। इसके अलावा, चयनकर्ताओं (सिलेक्टर्स) और कोचिंग स्टाफ के बीच भी मतभेद गहरे हो गए हैं।

इसी वजह से जिम्बाब्वे दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को एक अलग कोचिंग स्टाफ के साथ भेजा गया है। बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि इंग्लैंड में जारी टी20 सीरीज के बाद 19 जुलाई को एक बड़ी रिव्यू मीटिंग होगी, जिसमें टीम के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी।

लगातार बदल रहा है गंभीर का स्टाफ

गौतम गंभीर ने जब जिम्मेदारी संभाली थी, तब उन्होंने रयान टेन डोशेट, मोर्ने मोर्कल और अभिषेक नायर जैसे दिग्गजों को अपने स्टाफ में शामिल किया था। टी दिलीप फील्डिंग कोच बने रहे। इसके बाद सितांशु कोटक को बैटिंग कोच बनाया गया था, क्योंकि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अभिषेक नायर हट गए थे। अब देखना होगा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली अगली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का नया कोचिंग स्टाफ कैसा दिखता है।