11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prabhsimran Singh India call up: पापा खुद से उठ नहीं पाते थे… लेकिन मेरे चयन की बात सुन अपने पैरों पर खड़े हो गए, प्रभसिमरन की इमोशनल कहानी

Prabhsimran Singh India call up: पंजाब किंग्स के स्टार ओपनर प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिला है। जुलाई में होने वाले इस दौरे से पहले जानें उनके सिलेक्शन की वो भावुक कहानी जिसने उनके बीमार पिता को पैरों पर खड़ा कर दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 11, 2026

Prabhsimran Singh India call up ,प्रभसिमरन सिंह भारतीय टीम, India vs Zimbabwe T20I series Harare ,भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हरारे, Prabhsimran Singh father emotional story ,प्रभसिमरन सिंह पिता की कहानी,

क्रिकेटर प्रभसिमरन सिंह अपने पिता के साथ (Photo - @prabhsimran_84)

Prabhsimran Singh India call up: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पंजाब किंग्स (PBKS) के आक्रामक ओपनर प्रभसिमरन सिंह जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उनके फोन की घंटी बजी। यह वही कॉल था जिसका उन्हें सालों से इंतजार था। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने (जुलाई में) होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुन लिया गया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में होने वाले इस दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में सिलेक्शन की खबर सुनते ही प्रभसिमरन जश्न मनाने के बजाय सीधे अपने घर भागे। घर पर उनके पिता सरदार सुरजीत सिंह उनका इंतजार कर रहे थे, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और नियमित रूप से उनका डायलिसिस होता है।

खुशखबरी सुनते ही उठ खड़े हुए बीमार पिता

प्रभसिमरन ने बताया कि उनके पिता की तबीयत ऐसी रहती है कि वह खुद से उठ भी नहीं पाते। लेकिन जैसे ही उन्होंने पिता को भारतीय टीम में सिलेक्शन की बात बताई, वह खुशी के मारे अपने पैरों पर खड़े हो गए। भावुक पिता ने अपने बेटे से सिर्फ एक बात कही, 'अब वहां पहुंच गए हो, तो नीचे मत आना। बस और ज्यादा मेहनत करो।'

IPL 2026 में मचाया जमकर धमाल

शुरुआती सालों में संघर्ष करने के बाद प्रभसिमरन ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 और 2026 दोनों ही सीजन में लगातार 500 से ज्यादा रन बनाए। आईपीएल 2026 में उन्होंने 42.50 की औसत और 168.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से 6 अर्धशतक जड़े। इसी दमदार खेल की बदौलत उन्हें ईशान किशन के बाद टीम इंडिया में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है।

अय्यर, पोंटिंग और युवराज का मिला साथ

प्रभसिमरन अपनी इस कामयाबी का श्रेय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग को देते हैं, जिन्होंने उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी। इसके साथ ही वह पूर्व दिग्गज युवराज सिंह को भी अपना मेंटॉर मानते हैं, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका मार्गदर्शन किया। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे अपने बचपन के दोस्तों के साथ अब प्रभसिमरन भी नीली जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।