11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND 5th T20I: आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, संजू सैमसन की हुई वापसी तो किसका कटेगा पत्ता?

ENG vs IND 5th T20I Playing XI: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। अब उस पर इंग्‍लैंड में क्‍लीन स्‍वीप का खतरा भी मंडरा रहा है। टीम इंडिया आज आखिरी मैच को जीतकर सम्मान बचाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 11, 2026

ENG vs IND 5th T20I Playing XI

संजू सैमसन और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

ENG vs IND 5th T20I Playing XI Prediction: भारतीय टीम के पास शनिवार 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में पूरी तरह से व्हाइटवॉश से बचने का आखिरी मौका है। मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम अपना तीसरा खिताब जीतने के बाद से एक मैच लिए तरस गई है। पहले आयरलैंड से 0-2 से धोया और फिर इंग्लिश टीम ने पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद लगातार तीन मैचों में शिकस्‍त दी। श्रेयस अय्यर भी बतौर कप्तान अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे। ऐसे में क्‍लीन स्‍वीप से बचने और सम्‍मान बचाने के लिए इस मैच में वह कुछ बदलाव के साथ उतर सकते हैं।

भारतीय टीम इंग्‍लैंड के हालात के हिसाब से ढलने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। टेक्निकल कमियां, टैक्टिकल गलतियां, हालात को सही ढंग से नहीं समझने और उसके हिसाब से खेलने में नाकामी से साफ होता है कि इस सीरीज में टीम इंडिया हर विभाग में मेजबान टीम से पिछड़ी हुई है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले 2028 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को इन कमियों को दूर करना होगा, नहीं तो नतीजे कुछ इसी तरह के रह सकते हैं।

संजू सैमसन की वापसी पर किसका कटेगा पत्‍ता?

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को लगातार 3 मैच में कुछ अच्छा नहीं कर पाने के चलते प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया, लेकिन वह भी उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके। प्‍लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के खिलाड़ियों की ज्‍यादा उपस्थिति टीम मैनेजमेंट को संजू को वापस लाने के लिए मजबूर कर सकती है। इससे टॉप ऑर्डर में बाएं-दाएं हाथ का बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। गंभीर पहले भी इस चीज पर भरोसा जता चुके हैं। संजू को एशियन गेम्स 2026 से पहले खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका होगा, ताकि वे ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर सकें।

क्‍या सूर्यांश शेड्गे के डेब्‍यू के लिए अक्षर पटेल होंगे बाहर?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस मैच में सूर्यांश शेड्गे को डेब्‍यू का मौका दे सकता हैं, जिनका घरेलू क्रिकेट गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन रहा है। उनकी जगह अक्षर पटेल को बाहर किया जा सकता है, जिनके लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है। उन्‍होंने बल्‍ले से चार मैचों की चार पारियों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में 9.30 की इकॉनमी से रन खर्चते हुए सिर्फ दो विकेट लिए।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे/अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्‍नोई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग