13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG 5th T20I: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 मुकाबला तीन घंटे पहले होगा शुरू, जानें कब-कहां देख पाएंगे भारतीय फैंस

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज शनिवार को बदले हुए समय पर खेला जाएगा। इससे पहले चौथा मैच जहां रात 10 बजे से शुरू हुआ था, तो ये मुकाबला तीन घंटे पहले भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से शुरू होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Jul 11, 2026

Afg vs Ind 2nd T20 Playing 11

भारतीय टीम। (फोटो- IANS)

India vs England 5th T20I: इंग्‍लैंड की सरजमीं पर खेली जा रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद लगातार तीन मुकाबले जीतकर मेजबान टीम 3-0 से आगे है और सीरीज पर भी कब्‍जा कर चुकी है। अब आखिरी मैच में भारतीय टीम सम्‍मान बचाने के साथ क्‍लीन स्‍वीप से बचना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत बनाम इंग्‍लैंड 5वां टी20 मुकाबला कहां देखें?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग लैपटॉप और मोबाइल पर आप जियोहॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, इसका टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्‍लैंड 5वां टी20 कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला जहां भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू हुआ था, तो वहीं पांचवां मुकाबला तीन घंटे पहले शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले शाम 6.30 बजे से दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी प्‍लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे।

साउथेम्‍प्‍टन में 4 साल पहले जीता था भारत

इंग्‍लैंड और भारत के बीच ये मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेला जाना है। वैसे तो इंग्‍लैंड की टीम यहां दर्जन भर से ज्‍यादा मैच खेल चुकी है, लेकिन भारत से उसका सामना सिर्फ एक बार जुलाई 2022 में हुआ है। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में इंग्‍लैंड की टीम महज 148 रन पर ढेर हो गई थी और भारत ने 48 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे थे, जिन्‍होंने बल्‍लं से 53 रन और गेंद से चार विकेट अपने नाम किए थे।

भारतीय स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे।

इंग्लैंड स्क्वॉड

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड।