11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, ब्रूक सेंचुरी से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG: इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं। जोस बटलर ने 64 गेंद पर 131 और हैरी ब्रूक ने 45 गेंद पर नाबाद 95 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 11, 2026

IND vs ENG 5th T20

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की (photo - IANS)

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर के ताबड़तोड़ शतक की मदद से भारत के सामने 258 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

जोस बटलर और हैरी ब्रूक की साझेदारी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ये फैसला टीम इंडिया के लिए गलत साबित हुआ। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।

जोस बटलर का शतक

इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए जोस बटलर और फिल साल्ट उतरे थे। साल्ट का विकेट जल्दी गिर गया। वह 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 17 ओवर में 233 रन की साझेदारी की। बटलर ने तूफानी शतक लगाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 8 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली। अंतरराष्ट्रीय टी20 में बटलर का यह दूसरा शतक है।

ब्रूक शतक से चूके

हैरी ब्रूक शतक का मौका चूक गए। हालांकि वह अंत तक नाबाद रहे। ब्रूक ने 45 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 95 रन की पारी खेली। बेथेल शून्य पर आउट हुए, जबकि विल जैक्स 2 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए। भारतीय टीम के खिलाफ टी20 में यह किसी भी विपक्षी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई

भारतीय गेंदबाजों के लिए मैच किसी बुरे स्वप्न की तरह रहा। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 60, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 63, और सूर्यांश शेड्गे ने 3 ओवर में 39 रन दिए। तीनों को कोई विकेट नहीं मिला। शिवम दुबे ने 1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 33 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है। टीम इंडिया को इस मैच में जीतना है, तो असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग