Hardik Pandya Komal Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के बाद से हार्दिक पंड्या की एक लड़की के साथ सोशल मीडिया फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
Hardik Pandya Komal Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबाल हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हार्दिक पंड्या की एक फोटो ने सोशल मीडिय पर सनसनी मचा दी। हार्दिक पंड्या के साथ होटल के कमरे से इस लड़की ने फोटो खिचवाई और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस जानना चाह रहे हैं कि दोनों के बीच का रिश्ता क्या है और आखिर ये लड़की है कौन?
आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या का तलाक हो चुका है और उनको नताशा से अलग हुए कई महीने हो गए हैं। इस दौरान जब हार्दिक पंड्या के साथ इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिरी ये है कौन। क्या हार्दिक पंड्या की लाइफ में किसी और ने मार ली एंट्री? आपको बता दें कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि कोमल शर्मा है और अभिषेक शर्मा की सगी बहन हैं। कोमल अक्सर अपने भाई का मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज अभिषेक ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी क्षमता का झलक दिखाया। इस दौरान उनकी बहन भी हैदराबादद पहुंचीं और मैच के बाद हार्दिक पंड्या के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इस दौरान उन्होंन कैप्शन में लिखा, "यह कैसे शुरू हुआ और कैसे खत्म हुआ, मेरा पसंदीदा पोज़, मेरे सबसे पसंदीदा इंसान के साथ। आखिरकार मुझे कोई ऐसा मिला जो मेरी ऊर्जा से मेल खाता है!"
आपको बता दें कि कोमल शर्मा ने पहली बार किसी क्रिकेटर के साथ फोटो शेयर नहीं की है। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के साथ भी फोटो शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले उन्हें फिर से फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।