2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs USA Update: USA को पहले वॉर्म-अप मैच में मिली हार, लेकिन भारत A के खिलाफ बना डाले 200 रन

IND A vs USA Score Update: भारत A और USA के बीच टी20 वर्ल्डकप 2026 वॉर्म-अप का दूसरा मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जहां आयुष बदोनी की कप्तानी वाली इंडिया A ने 38 रनों से जीत हासिल की।

3 min read
Google source verification
IND A vs USA

भारत A बनाम USA (फोटो- USA Cricket)

IND A vs USA Warm Up Match Updates: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत और यूएसए की टीमें आमने-सामने हुईं। यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए। जवाब में USA की टीम 20वें ओवर में सभी विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी और 38 रन से हार गई। हार के बावजूद USA के लिए अच्छी बात ये रही कि उसने भारतीय गेंदबाजों के सामने 200 रन के आंकड़े को छू लिया।

भारत A ने 38 रन से USA को हराया

USA को आउट करने के लिए भारत A की ओर से 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। नमन धीर ने सिर्फ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाए तो रवि बिश्नोई ने 3 विकेट हासिल किए। खलील अहमद को भी 2 सफलता मिली, तो अशोक शर्मा और तिलक वर्मा ने एक एक विकेट हासिल किया। मयंक यादव ने 3 ओवर में 37 रन खर्च किए लेकिन एक भी विकेट नहीं मिली।

USA का गिरा दूसरा विकेट

कप्तान मोनांक पटेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मुक्कामल्ला बिना खाता खोले आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका शानदार कैच लपका। USA ने 4 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं।

USA को लगा पहला झटका

239 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। तीसरे ही ओवर में कप्तान मोनांक पटेल आउट हो गए हैं। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन की राह दिखाई।

USA के सामने 239 रन का लक्ष्य

भारत A ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में USA के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। इंडिया A के लिए एन जगदीशन ने 104 रन की शानदार पारी खेली, तो आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली। भारत A ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए हैं।

जगदीशन शतक बनाकर लौटे पवेलियन

भारत A को एन जगदीशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 104 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

आयुष का अर्धशतक पूरा

इंडिया A के कप्तान आयुष बदोनी ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत A ने 230 रन बना लिए हैं।

जगदीशन ने पूरा किया शतक

एन जगदीशन ने 49 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। 16 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 188 रन बना लिए हैं। जगदीशन के साथ कप्तान आयुष बदोनी नाबाद हैं।

तिलक वर्मा हुए आउट

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल तिलक वर्मा 24 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

जगदीशन ने जड़ा अर्धशतक

नरायण जगदीशन ने 27 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत A ने 8.3 ओवर में ही 100 के आंकड़े को पार कर लिया है। उनके साथ तिलक वर्मा 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

प्रियांश आर्या लौटे पवेलियन

प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रियांश चौथे ओवर में जसदीप सिंह की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौटे।

USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारत A के खिलाफ USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय पारी की शुरुआत प्रियांश आर्या और नरायण जगदीशन ने की।

Story Loader