क्रिकेट

मैदान पर हार्दिक पंड्या की ये हरकत देख रोहित शर्मा ने पकड़ लिया सिर, बुमराह भी हुए निराश, देखें Video

Hardik Pandya Viral Video: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का जसप्रीत बुमराह पर गुस्सा दिखाना चर्चा का विषय बन गया है, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है।

2 min read
Apr 17, 2026
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या (फोटो- AI)

Hardik Pandya on Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा। जीत के साथ सीजन का आगाज करने वाली टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है। इस प्रदर्शन का असर अब खिलाड़ियों के साथ टीम के कप्ता हार्दिक पंड्या पर भी दिखने लगा है। मैदान पर कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं, जो शायद ही कभी देखने को मिलती हैं। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) विकेट नहीं ले पा रहे हैं, तो कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का तेवर चर्चा में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह की ऐसी तस्वीर नहीं देखना चाहेगा कोई फैन! पंजाब किंग्स के खिलाफ झलका दुख, दर्द, तकलीफ

6 मैचों से खाली हाथ लौट रहे बुमराह

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी सिर पकड़ लिया। टीम के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वह इस तरह डांटते नजर आए, जैसे कोई युवा खिलाड़ी हो। आपको बता दें कि बुमराह पिछले 6 आईपीएल मुकाबलों से एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह लगातार दूसरे मुकाबले में खाली हाथ लौटे। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 195 रन बनाए, लेकिन 196 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो शायद ही कभी देखने को मिला हो।

हार्दिक पंड्या के एक ओवर में जसप्रीत बुमराह से कैच छूट गया, जिसके बाद वह उन पर जोर से चिल्लाने लगे। यह दृश्य देखकर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी सिर पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हार्दिक पंड्या की काफी आलोचना हो रही है। वैसे तो हार्दिक पंड्या भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन कभी-कभी वह ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा।

बैटिंग करते हुए हार्दिक ने सिर्फ 14 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 3 ओवर में 39 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी पर उनका इस तरह चिल्लाना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़ें

2 साल पहले KKR ने की ऐसी गलती, जिसकी वजह से आज एक मैच जीतने के लिए तरस रही टीम
Also Read
View All