17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 साल पहले KKR ने की ऐसी गलती, जिसकी वजह से आज एक मैच जीतने के लिए तरस रही टीम

KKR Performance in IPL 2026: आईपीएल 2026 में केकेआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जहां टीम 5 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई।

2 min read
Google source verification
Kolkata Knight Riders

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- IANS)

KKR in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) सबसे कमजोर टीम साबित हो रही है, जो 24 मुकाबलों के बाद भी अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 हार चुकी है, जबकि एक मुकाबला रद्द हुआ था। केकेआर आईपीएल 2025 में भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। टीम ने 14 में से 5 मुकाबले जीते थे और 7 हार गई थी, जिसकी वजह से वह 8वें स्थान पर रही और प्लेऑफ से बाहर हो गई थी।

श्रेयस को रिलीज कर की थी बड़ी गलती

आपको बता दें कि यही टीम 2024 में खिताब जीत चुकी थी, लेकिन उसके बाद टीम ने एक ऐसी गलती की, जिसकी वजह से पिछले दो आईपीएल से उसका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिस तरह से अब तक केकेआर ने इस सीजन खेल दिखाया है, उससे उनका पिछला प्रदर्शन दोहराना भी मुश्किल लग रहा है। अब तक 5 में से एक भी मैच नहीं जीतने वाली केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 में खिताब जीता था, लेकिन IPL 2025 ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जहां उन्होंने पिछले सीजन टीम को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया और फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन पंजाब किंग्स का प्रदर्शन देखकर हर कोई हैरान है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और यह इकलौती टीम है जो अब तक अजेय है।

जीत के लिए तरस रही केकेआर

दूसरी ओर जिस टीम ने श्रेयस अय्यर को छोड़ा था, वही केकेआर इकलौती टीम बन गई है, जिसने अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। इससे साफ है कि केकेआर ने अपने सफल कप्तान को छोड़कर बड़ी गलती की है, जिसका खामियाजा टीम को अब भुगतना पड़ रहा है।

IPL 2026 के लिए KKR की पूरी टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठ, सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, टिम सीफर्ट, फिन एलन, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा और तेजस्वी सिंह।