क्रिकेट

IPL 2024: मुंबई इंडियंस कप्तान बनते ही आईपीएल से हटे हार्दिक पांड्या! वर्ल्ड कप की चोट बनी गले की फांस

हार्दिक का आईपीएल 2024 में खेलना अभी तय नहीं है। वे इस मेगा टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। हालही में मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम खर्च कर हार्दिक को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड कराया और अपनी टीम में शामिल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2023, 4:04 PM IST
hardik_mumbai_indians.png

Hardik Pandya Mumbai Indian IPL 2024: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पांड्या वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल हो गए थे और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद से वे लगातार क्रिकेट से दूर हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जो मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस को नाराज़ कर सकता है।

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक का आईपीएल 2024 में खेलना अभी तय नहीं है। वे इस मेगा टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। हालही में मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम खर्च कर हार्दिक को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड कराया और अपनी टीम में शामिल किया है। इतना ही नहीं 2015 में मुंबई की तरफ से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले पांड्या को रोहित शर्मा की जगह अब मुंबई का परमानेंट कप्तान बना दिया गया है।

रिपोर्ट केआर मुताबिक हार्दिक की चोट में अभी ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीजनहीं खेल पाएंगे, इसके अलावा आईपीएल 2024 में भी उनका खेला अभी पक्का नहीं है। भारतीय टीम को जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज सीरीज खेलती नजर आएगी और फिर आईपीएल 2024 का आयोजन होगा। भारतीय टीम को जून-जुलाई में वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ना है। ये सीरीज 11 जनवरी से 17 जनवरी तक खेली जाएगी।

Updated on:
27 Dec 2023, 4:04 PM IST
Published on: