
Team India Squad For Asian Games Women's Cricket Tournament: एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी, जिनकी कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम का टी20 वर्ल्डकप 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वर्ल्ड कप के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी जा सकती है। लेकिन बीसीसीआई ने अब साफ कर दिया है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में ही भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।
टी20 वर्ल्डकप 2026 में बीच टूर्नामेंट के दौरान चोट की वजह से बाहर होने वाली श्रेयंका पाटिल का भी नाम टीम में शामिल है। हालांकि उनकी फिटनेस पर अभी सवाल है। अगर वह पूरी तरह फिट होती हैं, तभी उन्हें जापान जाने की अनुमति मिलेगी।इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल जैसी स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिनी शर्मा भी टीम में शामिल हैं।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही थी, जिसकी वजह से वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंची थीं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अगले दौर में जगह बना ली, जबकि भारत के ग्रुप से भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
हालांकि, इसके बावजूद भारतीय महिला टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणाी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिट होने पर ही मिलेगी खेलने की अनुमति), राधा यादव और नंदनी शर्मा।