
Harshal Patel traded to GT from SRH: तेज गेंदबाज हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद से गुजरात टाइटन्स ने ट्रेड कर लिया है।
दो बार के पर्पल कैप विजेता पटेल अब इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में जीटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि पटेल एसआरएच ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 8 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन अब वह 4 करोड़ रुपये में जीटी में शिफ्ट हो गए हैं। इस तरह हर्षल को सीधे 4 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।
बता दें कि हर्षल पटेल को वैरिएशन और टैक्टिकल नॉलेज के लिए जाना जाता है। उनके पास काफी एक्सपीरियंस है, उन्होंने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। ये अनुभवी खिलाड़ी टूर्नामेंट के 2021 और 2024 एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप विजेता रहा था। जब उन्होंने क्रमशः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व किया था।
बता दें कि 2012 में डेब्यू करने वाले हर्षल पटेल अब तब 124 मैच खेले हैं, जिनकी 121 पारियों में उन्होंने 24.68 के औसत और 8.952 की इकॉनमी से 151 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 है। इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया है। उन्होंने 124 मैचों की 49 पारियों में 8.75 के औसत और 117.65 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं। उनका बल्ले से सर्वश्रेष्ठ स्कोर 36 रन रहा है।
हर्षल को 2021 में दिल्ली से आरसीबी में ट्रेड किया गया था। जहां उन्होंने खतरनाक डिपिंग यॉर्कर और स्लोअर डिलीवरी सीखीं, जिन्हें डेथ ओवर्स में हिट करना लगभग नामुमकिन था। पटेल ने उस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली और 32 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। फिर 2024 के सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने लिया। हर्षल ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और सीजन के आखिर में 24 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। हर्षल पटेल भुवनेश्वर कुमार के बाद कई मौकों पर पर्पल कैप जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं।