क्रिकेट

IND vs AFG ODI Series में हार के बाद हशमतुल्लाह शाहीदी छोड़ दी कप्तानी, अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया क्यों लिया ये फैसला

IND vs AFG ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने 55 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 27 मैचों में जीत दिलाई।
2 min read
Jul 22, 2026
Shubman Gill and Hasmatullah
शुभमन गिल और हसमत (फोटो- IANS)

Hashmatullah Shahidi Resigns From Captaincy: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने भारत के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 55 मैचों में टीम की कप्तानी की थी और अफगानिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में से एक साबित हुए। उन्हीं की कप्तानी में अफगानिस्तान वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की दोहरा शतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

कप्तानी छोड़ने का फैसला बताया नीजी

हशमतुल्लाह शाहीदी ने ऐलान किया कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनकी आखिरी सीरीज कप्तान के तौर पर भारत के खिलाफ रही, जहां टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कप्तानी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका निजी फैसला है।

2022 में बने थे पहली बार कप्तान

आपको बता दें कि शाहीदी साल 2022 में पहली बार अफगानिस्तान के कप्तान बने थे और अगले ही साल वनडे वर्ल्ड कप में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की डबल सेंचुरी ने अफगानिस्तान से न सिर्फ मैच, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी छीन लिया था।

हशमतुल्लाह शाहीदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप में भी हिस्सा लिया। अब तक 55 मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 27 बार अफगानिस्तान को जीत दिलाई है। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराया था। यही नहीं, द्विपक्षीय सीरीज में भी अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शाहीदी की कप्तानी में टीम ने बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को दो बार, जबकि दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड को एक-एक बार हराया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका निजी है। उन्होंने कहा कि देश की कप्तानी करना उनके लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि वह सिर्फ कप्तानी छोड़ रहे हैं और अगर उनका चयन होता है तो वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

आपको बता दें कि शाहीदी ने अफगानिस्तान के लिए 94 वनडे पारियों में 33 की औसत से 2,607 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट और 6 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। भारत के खिलाफ बेंगलुरु में साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले हसमतुल्लाह शहीदी ने 2013 में केन्या के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में ही टी20 डेब्यू भी किया, लेकिन 2022 के बाद से अफगानिस्तान के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला।

Updated on:
22 Jul 2026 08:18 am
Published on:
22 Jul 2026 08:15 am
Also Read
View All
Gautam Gambhir के ‘चहेतों’ को वर्ल्डकप की टीम में जगह नहीं! रवि शास्त्री ने फेवरेट स्क्वॉड में भुवी-शमी को दी जगह

Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर