क्रिकेट

क्रिकेट की पिच से उतर राजनीति में खेली शानदार पारियां, ये खिलाड़ी विधायक-सासंद के बाद बना खेल मंत्री

चेतन चौहान को 1981 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया। वह 1991 और 1998 में अमरोहा से सांसद रहे। 2017 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीते। उन्हें राज्य का युवा और खेल मंत्री बनाया गया।
2 min read
Jul 20, 2025
Former Indian Cricketer and MP Chetan Chauhan (Photo- IANS)
Former Indian Cricketer and MP Chetan Chauhan (Photo- IANS)

क्रिकेट और राजनीति दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें सफलता पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन, कुछ विरले लोग दोनों ही क्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित करते हैं। ऐसा ही एक नाम है चेतन चौहान। भारतीय क्रिकेट टीम और राजनीति के बड़े चेहरे रहे चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को बरेली में हुआ था। बचपन से क्रिकेट में रुचि रखने वाले चेतन चौहान ने महाराष्ट्र और दिल्ली दोनों टीमों की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेला। 25 सितंबर 1969 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्हें अपना पहला रन बनाने में 25 मिनट का समय लगा था।

भारत की सबसे सफल जोड़ियों में से एक

चौहान एक सलामी बल्लेबाज थे और अपने करियर के दौरान अधिकांश मैचों में सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर थे। उन्हें मुख्य रूप से 70 और 80 के दशक की शुरुआत में कई टेस्ट मैचों में सुनील गावस्कर के जोड़ीदार के रूप में याद किया जाता है। सहवाग-गंभीर की जोड़ी आने तक, यह जोड़ी दस शतकीय साझेदारियों के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय सलामी जोड़ी थी।

चौहान ने गावस्कर के साथ 59 पारियों में सलामी बल्लेबाज के रूप में 3022 रन बनाए थे। इसमें 10 बार शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि, चौहान कभी अपने टेस्ट या ओवरऑल करियर में शतक नहीं लगा सके। 1969 से 1981 के बीच कई बार वह टीम से ड्रॉप हुए और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की। 40 टेस्ट में 31.57 की औसत से 16 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 2084 रन बनाए। उनका श्रेष्ठ स्कोर 97 रन था। इसके अलावा 7 वनडे में 153 रन उनके नाम दर्ज हैं।

अमरोह के बने सांसद

1981 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद चेतन चौहान ने राजनीति का रुख किया। वह 1991 और 1998 में अमरोहा से सांसद रहे। 2017 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीते। उन्हें राज्य का युवा और खेल मंत्री बनाया गया। 16 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया।

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा