क्रिकेट

हेराथ ने छुआ नया कीर्तिमान, मास्टर ब्लास्टर ने दी बधाई

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को मात देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2018, 4:45 PM IST
Test series,Test series win,Bangladesh cricketer,Rangana herath,Bangladesh vs Srilanka,Srilanka Cricket Team,cricketer rangana herath,

मीरपुर। श्रीलंका टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कहा है कि उन्हें यह नए सफर की शुरुआत जैसा लग रहा है। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को मात देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

यह सिर्फ सीरीज नहीं
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने हेराथ के हवाले से लिखा है, "सिर्फ यह सीरीज नहीं, जब हम दुबई में खेले थे तब हमने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। भारत में हमारे लिए खराब सीरीज रही। इसलिए मुझे लगता है कि टेस्ट टीम के तौर पर हमने नया सफर शुरू किया है। जब कुमार संगाकारा और महेला जयावर्धने ने टीम को छोड़ा था तब काफी अंतर आ गया था।"

रोशेन की जम के तारीफ की
उन्होंने कहा, "अब तीन साल बाद हम एक नई टीम बना रहे हैं। अब मैं एक ऐसी टीम देख सकता हूं जिसके पास अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। खासकर अकिला धनंजय, रोशेन सिल्वा और कुशाल मेंडिस के रूप में अच्छे खिलाड़ी हैं। "हेराथ ने कहा कि रोशेन का इस मुश्किल पिच पर प्रदर्शन उनके बारे में काफी कुछ कहता है। उन्होंने कहा, "मैंने रोशेन को काफी देखा है। वह पिछले 10 साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं और सात हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। यह अनुभव उन्हें मदद करेगा और मैं उन्हें बधाई भी देना चाहता हूं क्योंकि यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।"

विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
इसी के साथ रंगना हेराथ बाएं हाथ के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर आ गए है। उनके इस कीर्तिमान के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर बधाई दी। श्रीलंका टीम में सबसे अनुभवी खिलाडी होने के साथ साथ हेराथ टेस्ट टीम के उपकप्तान भी है।

Updated on:
11 Feb 2018, 4:45 PM IST
Published on: