क्रिकेट

इंग्लैंड को मिला वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज, गेंदबाजों पर नहीं खाता रहम

Vaibhav Suryavanshi vs Aneurin Donald: वैभव सूर्यवंशी की तरह इंग्लैंड का एक बल्लेबाज भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींच रहा है। पिछले दो सालों में उसके स्ट्राइक रेट के करीब भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंचा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:09 AM IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Highest Strike Rate in T20 Since 2024: दुनिया के सारे तेज गेंदबाज अभी वैभव सूर्यवंशी से पार पाने का प्लान बना ही रहे थे कि उससे पहले उनसे भी विस्फोटक बल्लेबाज की इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हो गई। टीम इंडिया के 15 साल के बल्लेबाज ने अपने 10 टी20 मैचों के करियर से दुनिया में न सिर्फ अपनी-अलग पहचान बनाई है, बल्कि गेंदबाजों के मन में भी खौफ पैदा कर दिया है। हाल ही में राइजिंग एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में उन्होंने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेली। इस पारी ने UAE को बेबस कर दिया और दुनिया को हैरान कर दिया। लेकिन इंग्लैंड को सूर्यवंशी से भी ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है।

सूर्यवंशी का स्ट्राइट रेट 185

सूर्यवंशी ने अब तक भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 185 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं। इन 10 मैचों में सूर्यवंशी ने 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। अब तक वह 22 छक्के और 26 चौके लगा चुके हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के ऐन्यूरिन डॉनल्ड ने अब तक 5 ही मैच खेले हैं और 224 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 छक्के और 12 चौके लगाए हैं। साल 2024 से टी20 क्रिकेट में ऐन्यूरिन डॉनल्ड से ज्यादा स्ट्राइक रेट किसी भी बल्लेबाज का नहीं है।

ऐन्यूरिन डॉनल्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 32 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली। यह मैच भी उसी दिन खेला गया, जिस दिन सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। ऐन्यूरिन ने इसी साल सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। शुरुआती 4 इंटरनेशनल मैचों में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को उन्होंने अकेले जीत छीन ली। उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऐन्यूरिन ने अपनी इस तूफानी पारी में 9 छक्के और 4 चौके लगाए।

2024 से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ऐन्यूरिन डॉनल्ड ने 2024 से टी20 क्रिकेट में लगभग 30 की औसत से 1586 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 216.37 का रहा है। उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से किसी भी बल्लेबाज ने पिछले दो साल में बल्लेबाजी नहीं की है। सूर्यवंशी लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 41 की औसत से 1790 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 213 का रहा है। अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 202 और प्रियांश आर्या का स्ट्राइक रेट 185 का रहा है।

2024 से पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

खिलाड़ीस्ट्राइक रेटरनऔसत
ऐन्यूरिन डॉनल्ड (इंग्लैंड)216.37158629.92
वैभव सूर्यवंशी (भारत)212.84179040.68
अभिषेक शर्मा (भारत)202.13444734.74
प्रियांश आर्या (भारत)185.44179732.67
माइकल ओवेन (ऑस्ट्रेलिया)185.36173523.13