क्रिकेट

भारतीय हॉकी के लिए बड़ी ख़बर, देश में चौथी बार होगा वर्ल्ड कप का आयोजन

जानें- भारत में कब-कब हुआ हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन

less than 1 minute read
Nov 09, 2019
indian_hockey_team2.jpg

लॉसाने। भारतीय हॉकी के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत को साल 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई है। स्विट्जरलैंड के लॉसाने शहर में इंटरनेशनल हॉकी फैडरेशन ( एफआईएच ) एक्जिक्यूटिव बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

तीन देशों ने पेश की थी दावेदारी-

2023 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत सहित तीन देशों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। अंत में बोर्ड सदस्यों ने एकमत से निर्णय भारत के पक्ष में सुनाया। इससे पहले भारत में तीन बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है।

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी को प्रस्तावित है। पिछली बार भारत ने साल 2018 में हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। तब भुवनेश्वर में इसका आयोजन किया गया था।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी स्पेन को-

इसी बैठक में यह भी तय हुआ कि साल 2022 में होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप की नीदरलैंड्स और स्पेन मिलकर करेंगे। महिला वर्ल्ड कप का आयोजन 1 से 17 जुलाई 2022 के बीच होगा।

भारत में कब-कब हुआ हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन-

पहला वर्ल्ड कप आयोजन- मुंबई (1982)

दूसरा वर्ल्ड कप आयोजन- नई दिल्ली (2010)

तीसरा वर्ल्ड कप आयोजन- भुवनेश्वर (2018)

चौथा वर्ल्ड कप आयोजन- प्रस्तावित (2023)

Updated on:
09 Nov 2019 03:42 pm
Published on:
09 Nov 2019 10:37 am