क्रिकेट

पिच का रोना छोड़, इंग्लैंड को अपनी कमियों को सुधारना होगा : हुसैन

-पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के हार के बाद इंग्लैंड को दी प्रदर्शन सुधारने की।-दूसरे टेस्ट में हार के लिए इंग्लैंड को पिच को नहीं बल्कि स्पिनरों को देना चाहिए।
2 min read
Feb 20, 2021
nashir_hussain.jpg

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के हार के बाद इंग्लैंड को सलाह दी है कि वे पिच को दोष देने की मानिसकता से बाहर आएं और हाल के अपने विदेशी रिकॉर्ड से प्रेरणा लेकर अंतिम दो टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन करें। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड लॉयड ने दूसरे टेस्ट के बाद चेन्नई पिच की आलोचना की थी। नासिर ने लॉयड की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि हार के लिए पिच से ज्यादा इंग्लैंड के स्पिनरों को दोष देना चाहिए क्योंकि सभी ओवरों में फुल टॉस गेंद डाले।

अश्विन और अक्षर से प्ररेणा ले इंग्लैंड के स्पिनर
नासिर ने कहा, उन्हें यह महसूस करने की जरूरत है कि वे घर से बाहर कितने अच्छे हैं और रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा ने इस पर बल्लेबाजी की है। मैंने पिछले पांच टेस्टों में कभी भी इंग्लिश स्पिनरों से ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी जैसी जैक लीच और मोइन अली ने उस पहली पारी में गेंदबाजी की। हर दूसरे ओवर में फुलटॉस था। मैंने अक्षर पटेल या अश्विन को कोई फूल टॉस डालते नहीं देखा। उनके पास नियंत्रण और विकेट लेने की क्षमता थी। यही वह क्षेत्र है जिस पर इंग्लैंड को काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिच के कारण दूसरा टेस्ट रोमांचक था। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रनों से जीता था तो वहीं दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 317 रनों से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

रोहित और अश्विन ने की शानदार बल्लेबाजी
नासिर ने कहा, पिच के कारण हर एक गेंद पर मेरी नजर थी। यह बहुत ही आकर्षक था। बहुत सारी चीजें चल रही थीं। अश्विन ने दूसरी पारी में 100 और रोहित शर्मा ने 160 रन बनाए। (पहली पारी में) और भारत ने इस पर 600 रन बनाए। यह बहुत ज्यादा माइंसफील्ड नहीं है अगर ये लैड्स इस पर रन बना रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड वास्तव में उस मानसिकता को नहीं रखता है कि पिच, टॉस, डीआरएस, अंपायर या इस तरह की किसी भी चीज का रोना रोए। इसके बजाय उन्हें उन डिपार्टमेंट्स में सुधार करना चाहिए जिनमें वह कमतर नजर आया। मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे।

Published on:
20 Feb 2021 06:07 pm
Also Read
View All
UAE ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल मैच में 1 रन से जीत अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

‘मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर…’, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया ने कही ये बात, चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

जो रूट फिर बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, ब्रेडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को मिली हेड कोच की ज़िम्मेदारी

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कहा – टैलेंट है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में वह बहुत नीचे हैं