
नई दिल्ली। आईपीएल का दूसरा क्वालीफ़ायर मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जान है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो चेन्नई सुपरकिंग्स से रविवार को फाइनल में भिड़ेगी। लेकिन इस क्वालीफ़ायर से पहले ही एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है के आईपीएल का फाइनल चेन्नई के साथ कौन खेलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो मैच फिक्सिंग की ओर इशारा करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
जी हां! सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया जा रहा है के कोलकाता नाइट राइडर चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल के फाइनल में भिड़ेगी। ये वीडियो हॉटस्टार द्वारा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एलीमिनेटर मुकाबले के बाद जारी किया गया है। दरअसल ये वीडियो आईपीएल फाइनल का प्रोमो हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबला करते दिख रही है। ये वीडियो बहुत से सवाल खड़े करता है। लोगों का मानना है के ये वीडियो फिक्सिंग का इशारा करता है क्योंकि अभी तक दूसरे फाइनलिस्ट का चयन नहीं हुआ है ऐसे में कोलकाता को फाइनल में कैसे दिखाया जा सकता है।
सवालों के घेरे में हॉटस्टार
सवालों के घेरे में आते ही हॉटस्टार ने ये वीडियो हटा दिया। लेकिन तब तक ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था। 2013 में हुई स्पॉट फिक्सिंग के चलते आईपीएल पहले ही बदनाम हो चुका है। स्पॉट फिक्सिंग के चलते चेन्नई सुपर किंग्स ओर राजस्थान रॉयल्स को दो-दो साल का बैन भी झेलना पड़ा था। दोनों टीमों ने इस साल आईपीएल में जोरदार वापसी की और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ वहीं चेन्नई ने फाइनल तक पहुंच गई है।