क्रिकेट

BAN vs AFG : अफगानी कप्तान ने मैच के बाद कहा कुछ ऐसा के जीत लिया लाखों भारतीयों का दिल

इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 2:36 PM IST
asghar stanikzai
BAN vs AFG : अफगानी कप्तान ने मैच के बाद कहा कुछ ऐसा के जीत लिया लाखों भारतीयों का दिल

नई दिल्ल। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं इसी के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की इस सीरीज में कब्जा जमा लिया है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

यहां खेलते हुए अफगानिस्तान जैसा महसूस हुआ
जी हां! अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए इस मैच के बाद स्टैनिकजई ने कहा "यहां खेलते हुए मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे में अपने देश अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में खेल रहा हूं।" देहरादून में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया।

राशिद का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया जो के गलत साबित हुआ। बांग्लादेश की टीम राशिद खान की फिरकी में एक बार फिर फस गयी और निर्धारित 20 ओवर में मात्र 134 रन ही बना सकी। बंगलदेश के लिए सबसे ज्यादा रन तमीम इक़बाल ने 43 रन बनाए। वहीं राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेशी मिडिल आर्डर को 4 विकेट लेकर अपंग कर दिया। राशिद ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और मोस्सदेक होसैन के कीमती विकेट लिए। उन्होंने यह तीनों विकेट अपने एक ही ओवर में लिए। 11वें ओवर में राशिद ने अपना पहला शिकार शाकिब को बनाया था। राशिद के अलावा नबी ने 2 और जानत और शापूर ने एक-एक विकेट चटकाए।

नबी की तबातोड़ पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान ने शेनवारी और नबी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ये मैच आसानी से जीत लिया। शेनवारी ने 41 गेंदों में 49 रन बनाए वहीं नबी ने तबातोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 2 छक्के और तीन चौकों की मदद से 31 रन ठोके और टीम को 18.5 ओवर में जीत दिला दी।

Published on: