क्रिकेट

वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर ICC का बयान, ‘सेफ्टी हमारी पहली प्राथमिकता’

क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे इस आतंकी हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बच गई थी आईसीसी ने वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
David Richardson
David Richardson

अबू धाबी। बीते दिनों न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। आगामी वर्ल्ड कप में सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से आईसीसी की जवाबदेही जरूरी थी। आईसीसी ने अब ये साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

- आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा है कि विश्व कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में खुलेआम फायरिंग की घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे और खासकर कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की सेफ्टी को लेकर एक नई बहस शुरु हो गई थी।

- बता दें कि न्यूजीलैंड में हुई घटना में बांग्लादेश क्रिकेट टीम बाल-बाल बच गई थी। इस घटना के बाद खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया गया था। खिलाड़ियों की सुरक्षा के मुद्दे पर ही रिचर्डसन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सुरक्षा के मुद्दे में कुछ भी नया है, जाहिर है कि न्यूजीलैंड में जो कुछ हुआ उसने शायद बहुत से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया और खासकर विश्व कप के लिए... इससे हमें सुरक्षा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।’

- आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि आईसीसी के सुरक्षा निदेशक ने ब्रिटेन में सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम पूरा कर लिया और वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’

Published on:
18 Mar 2019 05:42 pm