क्रिकेट

ICC ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को दी हरी झंडी, बॉल टैंपरिंग का लगा था आरोप

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में लगा था बॉल टैंपरिंग का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था प्लंकेट का वीडियो ICC ने दी प्लंकेट को हरी झंडी
less than 1 minute read
May 13, 2019
liam plunkett
liam plunkett

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट बॉल टैंपिरिंग विवाद में फंस गए थे। मैच के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें प्लंकेट बॉल के साथ कुछ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर अब आईसीसी की प्रतिक्रिया भी आ गई है और आईसीसी ने प्लंकेट पर लग रहे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

दूसरे वनडे में पाकिस्तान को मिली थी 12 रन से हार

बता दें कि शनिवार को साउथैम्प्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 12 रन से हरा दिया था। उस मैच का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्लंकेट को गेंद को रगड़ते दिखाया गया था। ICC ने रविवार को अपने बयान में ये साफ कर दिया कि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि प्लंकेट ने उस मैच के दौरान गेंद की शक्ल खराब करने सम्बंधी कोई हरकत नहीं की गई थी। इस सम्बंध में विस्तार से जांच की गई और साक्ष्य प्लंकेट को दोषी नहीं मानते।

सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड

इस तरह के आरोप से घिरने के बाद खुद प्लंकेट ने ही मैच अधिकारियों के सामने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की थी। उस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 12 रनों से हराया था और मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला मंगलवार को ब्रिस्टल में खेला जाना है।

Published on:
13 May 2019 01:53 pm