क्रिकेट

ICC का 2035 तक का मेंस क्रिकेट कैलेंडर जारी, जानें भारत-बांग्लादेश कब करेंगे वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी?

ICC ने 2035 तक के प्रमुख मेंस क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानें कब और कहां होंगे वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 8:44 PM IST
ICC major men's cricket tournaments until 2035
आईसीसी ने 2035 तक के प्रमुख मेंस क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी किया।

ICC Major Men’s Events Until 2035: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। इसमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का कार्यक्रम शामिल है। इस घोषणा के साथ क्रिकेट प्रशंसकों को आने वाले कई वर्षों के बड़े टूर्नामेंटों की तस्वीर साफ हो गई है।

ICC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 2028 में होने वाला मेंस टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2030 में होगा, जिसकी संयुक्त मेजबानी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड करेंगे। वहीं, 2032 और 2034 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देशों का फैसला अभी नहीं किया गया है।

भारत और बांग्लादेश को मिलेगी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी

वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अगले वर्ष दक्षिणी अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के बाद यह आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 2035 में भी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला जाएगा, हालांकि इसके मेजबान देश का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल वर्ष 2035 तक हर दो साल में जून महीने में आयोजित होता रहेगा। इंग्लैंड 2027, 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी करेगा। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान देशों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक किया जाएगा। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण भी अक्टूबर 2033 में आयोजित होगा।

2035 तक ICC के प्रमुख मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल

वर्षटूर्नामेंटमेजबान देश तारीख
2028ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड12 अक्टूबर - 12 नवंबर
2029वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलइंग्लैंड8 -12 जून
2029ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफीभारत9 -28 अक्टूबर
2030ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कपइंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड4 जुलाई - 4 अगस्त
2031वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलइंग्लैंड12 -16 जून
2031ICC मेंस वनडे वर्ल्ड कपभारत, बांग्लादेश9 अक्टूबर - 23 नवंबर
2032ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कपमेजबान तय नहीं14 अक्टूबर- 14 नवंबर
2033वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलमेजबान तय नहीं9 -13 जून
2033ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफीमेजबान तय नहीं2 -23 अक्टूबर
2034ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कपमेजबान तय नहीं6 जुलाई - 6 अगस्त
2035वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलमेजबान तय नहीं7 -11 जून
2035ICC में वनडे वर्ल्ड कपमेजबान तय नहीं2 अक्टूबर- 18 नवंबर
Updated on:
15 Nov 2026, 8:44 PM IST
Published on: