क्रिकेट

ICC Player of the Month: जुलाई के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए 3 खिलाड़ियों में टक्कर

ICC Player of the Month July 2026 अवॉर्ड के लिए तीन प्‍लेयर्स को नामांकित किया गया है। इनमें वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, इंग्लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक और बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज तंजीद हसन शामिल हैं, जिन्‍होंने पिछले महीने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
2 min read
Aug 10, 2026
ICC Player of the Month July 2026, Justin Greaves,
वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्‍स। (फोटो सोर्सcricbuzz)

ICC Player of the Month July 2026 nominees: हर महीने दिए जाने वाले आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के तहत जुलाई 2026 के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ियों के नामों का खुलासा हो गया है। इस बार अवॉर्ड की रेस में तीन पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्‍होंने पिछले महीने अपनी टीमों के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। इनमें सबसे पहला नाम वेस्‍टइंडीज के हरफनमौला जस्टिन ग्रीव्स का है। दूसरे इंग्‍लैंड व्‍हाइट बॉल टीम के कप्‍तान हैरी ब्रूक हैं, तो तीसरे बांग्‍लोदश बल्‍लेबाज तंजीद हसन हैं।

जस्टिन ग्रीव्स बल्‍ले और गेंद से किया कमाल

जस्टिन ग्रीव्स ने जुलाई में वेस्टइंडीज के लिए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। नॉर्थ साउंड में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्‍होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 180 रन बनाए, जिससे विंडीज ने श्रीलंका के स्कोर का मजबूती से जवाब दिया। उनके प्रदर्शन के दम पर ही मेजबान टीम टेस्ट ड्रॉ करने और सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब रही।

ग्रीव्स ने महीने के आखिर में तारौबा में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से पहली पारी में 5/27 और दूसरी पारी में 2/12 के फिगर के साथ वेस्टइंडीज के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। जुलाई में ग्रीव्स ने दो टेस्ट में 71.66 के औसत से 215 रन बनाए और सिर्फ 10.25 के औसत से आठ विकेट भी लिए।

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने भारत को हराया

इंग्‍लैंड के व्‍हाइट बॉल कप्‍तान हैरी ब्रूक के लिए पिछला महीना काफी शानदार रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी टीम की व्हाइट-बॉल सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भले ही तीन वनडे में 31 रन बनाए, लेकिन टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपनी सबसे अच्छी फॉर्म दिखाई।

उन्होंने इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करते हुए पांच मैचों में 114.50 के औसत से 229 रन बनाए। ब्रूक की अगुवाई और बल्ले से आक्रामक रवैये के चलते इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों सीरीज में जीत हासिल की।

तंजीद हसन दोनों व्‍हाइट बॉल फॉर्मेट में किया उम्‍दा प्रदर्शन

तंजीद हसन जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान बांग्लादेश के सबसे अच्छे बैट्समैन में से एक बनकर उभरे। उन्‍होंने जुलाई का अंत दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। इस ओपनर ने वनडे सीरीज के तीन मैचों में 53.00 के और और 89.83 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। वहीं, टी20 सीरीज में उन्‍होंने 70 के औसत और 127.27 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए।

Also Read
View All
श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

रेड बॉल क्रिकेट में दिखी वैभव सूर्यवंशी की क्लास, चौके-छक्के छोड़ डिफेंस को मजबूत करते आए नजर, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल यौन हिंसा केस में अरेस्ट, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाए गंभीर आरोप