क्रिकेट

ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्या-बुमराह ही रह गए पीछे, इंग्लैंड के युवा जैकब बेथेल ने मारी बाजी

ICC T20I Rankings: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। वहीं इंग्लैंड के जैकब बेथेल को बड़ा फायदा हुआ है, जबकि सूर्यकुमार यादव टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। जानिए पूरी रैंकिंग का हाल।
2 min read
Jul 08, 2026
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (Photo - IANS)

ICC T20I Rankings: आईसीसी (ICC) की ताजा मेन्स टी20 बैटिंग रैंकिंग जारी हो गई है। इस नई लिस्ट में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरें आई हैं। एक तरफ जहां टीम इंडिया के ईशान किशन नंबर 1 पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं, वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग: चमके ईशान और बेथेल, सूर्या को नुकसान

ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके साथ ही दूसरे नंबर पर भी भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कब्जा बरकरार है।

हालांकि, भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (जिन्होंने मार्च 2026 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था) फॉर्म में गिरावट की वजह से 5 पायदान नीचे खिसककर अब 13वें नंबर पर आ गए हैं। उनके पास अब 687 रेटिंग पॉइंट्स बचे हैं। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में मैच जिताऊ पारी (46 गेंदों में नाबाद 76 रन) खेलने का बड़ा इनाम मिला है।

बेथेल ने रैंकिंग में 7 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और वह अपने करियर की बेस्ट 8वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर (7वें स्थान) से सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी एक पायदान ऊपर चढ़कर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग: राशिद को फायदा, भारतीय बॉलर्स नीचे खिसके

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के मुख्य गेंदबाजों को इस बार नुकसान झेलना पड़ा है। वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दो-दो पायदान नीचे खिसक गए हैं। अब वरुण 5वें, बुमराह 8वें और अर्शदीप 17वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम) में तीसरे टी20 में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है। वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के नंबर 3 टी20 गेंदबाज बन गए हैं।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग: हार्दिक पंड्या फिसले, विल जैक्स चमके

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भारत के हार्दिक पंड्या एक स्थान नीचे गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं इंग्लैंड के विल जैक्स को गेंदबाजी में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत 6 स्थानों का बंपर फायदा हुआ है और वह अब 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Also Read
View All
Eng vs Ind 4th T20I Weather Report: भारत के हारते ही लग जाएगा एक और दाग, जानें ब्रिस्टल के मौसम का हाल

भारत-इंग्लैंड सीरीज में शामिल जेम्स कोल्स और रेहान अहमद को लेकर ECB का बड़ा फैसला, दोनों को T20 ब्लास्ट खेलने भेजा

ENG vs IND 4th T20I Playing XI: भारत के लिए करो या मरो वाला होगा चौथा मुकाबला, संजू सैमसन की हुई वापसी, तो किसका कटेगा पत्ता?

जिम्‍बाब्‍वे के दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए अशोक शर्मा का बड़ा बयान, किया सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बनने का दावा

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report: भारत-इंग्‍लैंड चौथे मैच में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट