क्रिकेट

ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, टॉप 5 में चार भारतीय खिलाड़ी- करियर बेस्ट पर रोहित

भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज की समाप्ति पर ICC ने ODI की ताजा रैंकिंग जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 4:07 PM IST
ROHIT SHARMA-VIRAT KOHLI
ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, टॉप 5 में चार भारतीय खिलाड़ी- करियर बेस्ट पर रोहित

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने पर ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है जिसमे यजुवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बल्लेबाजी रैंकिंग में जिनको फायदा हुआ है वह वेस्टइंडीज के शाई होप और शिमरॉन हेटमाएर हैं। भारत ने ODI सीरीज 3-1 से अपने नाम की। आखिरी दो मैचों में भारत ने एक तरफा जीत हासिल की। इसके साथ ही ICC की ताजा ODI रैंकिंग में टॉप-5 में 2 भारतीय गेंदबाज और दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।


गेंदबाजी में टॉप 10 में 3 भारतीय-
गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा ने 16 स्थानों की छलांग लगाकर 25वां स्थान हासिल किया है। हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा को एशिया कप 2018 में लम्बे समय बाद ODI खेलने का मौका मिला था जिसे उन्होंने सही साबित किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में 4 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। चहल ने 3 स्थानों की छलांग के साथ टॉप 10 में पहली बार जगह बना ली है। वह अब इंग्लैंड के आदिल रशीद के साथ आठवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह जिन्होंने आखिरी 3 मैचों के लिए टीम में वापसी की थी उन्होंने अपने करियर बेस्ट 841 अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। जसप्रीत पहले पर, कुलदीप यादव तीसरे और चहल आठवें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजी में भी टॉप 10 में 3 भारतीय-
वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को चार स्थानों का नुक्सान हुआ है और अब वह नौवे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। विराट ने इस सीरीज के दौरान लगातार 3 शतक लगाकर 10,000 रन पूरे किए थे। वह 899 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। रोहित ने अपने करियर के उच्चतम रेटिंग अंक(871) हासिल करते हुए नंबर 2 का स्थान बरकरार रखा है।

वेस्टइंडीज के इन दो को मिला फायदा-
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप और शिमरॉन हेटमाएर 22 और 31 स्थानों की छलांग के साथ क्रमशः 25वें व 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। होप ने सीरीज में 250 और हेटमाएर ने भी 250 रन बनाकर वेस्टइंडीज को सीरीज में एक समय जीवित रखा था।

Updated on:
2 Nov 2018, 4:07 PM IST
Published on: