क्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में शतक के बाद टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, पहली बार सीधे टॉप-10 में हुई एंट्री

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में तूफानी शतक के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह पहली बार टी20 अंतरराष्‍ट्रीय बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
ICC T20 Rankings, Shreyas Iyer,
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: एक्‍स/BCCI)

ICC T20 Rankings Update:भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई और इस धमाकेदार शतक के साथ उन्‍होंने बल्लेबाज की आईसीसी टी20 रैंकिंग में 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है। यह पहली बार है, जब अय्यर अपने इंटरनेशनल करियर में बल्लेबाजों की टॉप-10 में शामिल हुए हैं। वह अब ओवरऑल सातवें स्थान पर हैं।

टॉप-10 में भारतीयों का दबदबा

आईसीसी बल्‍लेबाजों की टी20 रैंकिंग में पूरी तरह से भारतीयों का दबदबा देखने को मिल रहा है। टॉप-10 में अब चार भारतीय बल्‍लेबाज शामिल हो गए हैं। इस लिस्‍ट में पहले नंबर पर ईशान किशन, दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर सातवें स्‍थान और तिलक वर्मा 10वें स्‍थान पर मौजूद हैं। मौजूदा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन अब सबसे छोटे फॉर्मेट के बैटिंग चार्ट में सबसे ऊपर है।

वेस्टइंडीज के हिटर शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में अपनी टीम के लिए अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही वह टी20 बल्‍लेबाजों की लेटेस्ट लिस्ट में 10 स्‍थान की छलांग लगाते हुए 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा फेरबदल

आईसीसी टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जापान में एशियन गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने अपनी नंबर-1 रैंक गंवा दी है। अब इस स्‍थान पर अफगानिस्तान के स्‍टार गेंदबाज राशिद खान का कब्‍जा हो गया है। जबकि सबसे छोटे फॉर्मेट में एक बिजी हफ्ते में टॉप 10 में तीन नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

भारत के स्पिनर अक्षर पटेल 16 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि बांग्लादेश के नसुम अहमद तीन पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर और मेहदी हसन 10 पायदान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गए हैं।

आईसीसी मेंस टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग

पोजिशनटीममैचअंकरेटिंग
01flagभारत6818334270
02इंग्‍लैंड 4111021269
03ऑस्‍ट्रेलिया389868260
04flagन्‍यूजीलैंड5012348247
05साउथ अफ्रीका5312881243
06पाकिस्‍तान5914172240
07वेस्‍टइंडीज5713298233
08flagबांग्‍लादेश5512220222
09श्रीलंका4910817221
10flagअफगानिस्‍तान418925218
Updated on:
07 Oct 2026 03:02 pm
Published on:
07 Oct 2026 02:32 pm