क्रिकेट

अभिषेक शर्मा को पछाड़कर दुनिया के नंबर-1 बल्‍लेबाज बने ईशान किशन के लिए BCCI ने पोस्‍ट किया खास संदेश

ICC T20I rankings: ईशान किशन आईसीसी मेन्स T20I बैटिंग रैंकिंग नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं। BCC ने उन्‍हें बधाई देते हुए उनके लिए एक्‍स पर एक खास संदेश पोस्‍ट किया है।
less than 1 minute read
Jul 01, 2026
ICC T20I rankings
ईशान किशन (फाइल फोटो सोर्स: EspncricInfo)

ICC Men's T20I Batting Rankings: ईशान किशन आईसीसी मेन्स T20I बैटिंग रैंकिंग में सात रेटिंग पॉइंट्स के अंतर से आगे बढ़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस तरह करीब एक साल शीर्ष पर रहे अभिषेक शर्मा का राज खत्म हो गया है। 27 साल किशन की यह बढ़त उनकी लगातार अच्छी फॉर्म का नतीजा है। इस उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईशान को बधाई देते हुए एक स्‍पेशल पोस्‍ट किया है।

बीसीसीआई ने किया ये पोस्‍ट

बीसीसीआई ने ईशान किशन की तस्‍वीर के साथ अपने एक्‍स अकाउंट पर की पोस्‍ट में लिखा, 'टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर रहने पर ईशान किशन को बधाई। क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

टी20i में नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय बल्‍लेबाज

बता दें कि इस साल के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्‍होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 146 के स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए, जिसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन, जिसके लिए उन्‍हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वह टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन अब विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव वाले एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ चौथे भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंग
1ईशान किशनभारत876
2अभिषेक शर्माभारत869
3साहिबजादा फरहानपाकिस्तान848
4फिल सॉल्टइंग्लैंड792
5पथुम निसांकाश्रीलंका751
6तिलक वर्माभारत747
7जोस बटलरइंग्लैंड716
8सूर्यकुमार यादवभारत708
9मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया706
10डेवाल्ड ब्रेविसदक्षिण अफ्रीका702
11ब्रायन बेनेटजिम्बाब्वे701
12टिम सिफर्टन्यूजीलैंड698
13ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलिया679
14इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान678
15शाई होपवेस्टइंडीज668
=15जैकब बेथेलइंग्लैंड668
17रहमानुल्लाह गुरबाजअफगानिस्तान662
18कामिल मिशाराश्रीलंका657
19रयान रिकेल्टनदक्षिण अफ्रीका641
20हैरी ब्रूकइंग्लैंड640
Updated on:
01 Jul 2026 05:50 pm
Published on:
01 Jul 2026 05:33 pm