क्रिकेट

एक साथ तीन गेंदबाजों पर आईसीसी ने की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध एक्शन के कारण लगाया प्रतिबंध

आईसीसी ने अपने बयान में यह बताया है कि इन तीनों गेंदबाजों पर यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा, जबकि यह अपना एक्शन सुधार कर जांच नहीं कराते।
less than 1 minute read
Icc logo

दुबई : टी-20 विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में आईसीसी ने तीन गेंदबाजों का एक्शन संदिग्ध पाया। इस कारण उसने इन तीनों खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें सिंगापुर के सेलाडोरे कुमार, स्कॉटलैंड के टॉम सोले और नाइजीरिया के अबियोदुन अबिओये का नाम शामिल है।

आईसीसी ने बयान जारी कर दी जानकारी

आईसीसी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। अपने बयान में उसने कहा है कुमार को 18 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ, सोले को 19 अक्टूबर को केन्या के खिलाफ, अबिओये का गेंदबाजी एक्शन 21 अक्टूबर को कनाडा के खिलाफ खेले गए मैच में संदिग्ध पाया गया। इसलिए इन तीनों पर यह कार्रवाई की गई है।

पैनल की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

इन तीनों की खिलाड़ियों की गेंदबाजी का वीडियो फुटेज टूर्नामेंट के पैनल के पास जांच के लिए भेजा गया था। पैनल ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया कि इन तीनों का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध है। इसलिए इन तीनों को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध अपने एक्शन में सुधार कर आईसीसी के मान्यता प्राप्त जांच केंद्रों में सुधार कराने तक जारी रहेगा।

Updated on:
26 Oct 2019 07:50 pm
Published on:
26 Oct 2019 07:48 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान