क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

INDW vs ENGW U19 World Cup Final : भारतीय महिला अंडर 19 टीम अब वर्ल्ड कप के खिताब से महज एक कदम दूर है। कप्तान शेफाली वर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। क्रिकेट फैंस इस बड़े मुकाबले को टीवी पर लाइव या फिर मोबाइल पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2023, 1:38 PM IST
icc-womens-u19-t20-world-cup-final-live-streaming-how-to-watch-india-vs-england-final-match-live.jpg
भारत-इंग्लैंड के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच।

IND vs ENG U19 Women's World Cup 2023 Final : भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज रविवार को दक्षिण अफ्रीका के शाम 5.15 बजे से पोचेफस्ट्रूम शहर में खेला जाएगा। भारत की महिला टीम अब वर्ल्ड कप के खिताब से महज एक कदम दूर है। कप्तान शेफाली वर्मा के साथ टीम इंडिया के लिए जहां आज का दिन ऐतिहासिक है। वहीं, भारतीय क्रिकेट फैंस को भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय दर्शक इस बड़े मुकाबले को टीवी पर लाइव या फिर मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप इस मैच लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।


बता दें कि आईसीसी ने पहली बार महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया है। टीम इंडिया पहली बार में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है और उसके पास विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने बताया कि मैंने अपनी टीम से कहा है कि यह मत सोचो कि यह फाइनल है। केवल हर समय अपना 100 प्रतिशत दो और अगर तुम खेल का आनंद लेते हुए फाइनल खेलते हो तो यह अच्छा होगा। मैच भी उसी तरह से जाएगा। मैच का आनंद लो और बस खुद पर विश्वास करो।

अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत, पार्श्वी चोपड़ा, अर्चना देवी, ऋषिता बासु, फलक नाज़, हर्ली गाला, ऋचा घोष, सोनिया मेंधिया, टिटस साधु, मन्नत कश्यप, शबनम, सौम्या तिवारी, गोंगडी तृषा और सोनम यादव।



यहां देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम शहर में आज भारतीय समयानुसार शाम 5.15 बजे शुरू होगा। फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर ऑनलाइन देख सकते हैं।


Published on:
Also Read
View All