क्रिकेट

ICC ने वर्ल्ड कप का अधिकारिक गाना किया लॉन्च, लोरिन और रुडिमेंटल ने किया है तैयार

रुडिमेंटल इंग्लैंड का सबसे चर्चित बैंड है लोरिन ब्रिटेन की नई गायिका हैं विश्व कप से संबंधित कार्यक्रमों में बजेगा
less than 1 minute read
icc world cup official song
आईसीसी ने किा विश्व कप क्रिकेट 219 का अधिकारिक गाना लॉन्च, लोरिन और रुडिमेंटल ने किया है तैयार

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेटका आधिकारिक गाना ‘स्टैंड बाई’ रिलीज किया। इस गाने को 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान मैदानों पर बजाया जाएगा। इतना ही नहीं इससे संबंधित होने वाले कार्यक्रमों में इस गाने को बजाया जाएगा।

रुडिमेंटल बैंड ने किया है तैयार

विश्व कप का आधिकारिक गाना ‘स्टैंड बाई’ ब्रिटेन के सबसे कामयाब और चर्चित बैंड ‘रुडिमेंटल’ ने नई कलाकार लोरिन के साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने को लेकर लोरिन भी काफी चर्चा में हैं।

विश्व कप में 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में इस बार भारत, 2015 का विजेता आस्ट्रेलया, मेजबान इंग्लैंड समेत कुल 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। इसका उद्धाटन 30 मई को होगा। इसी दिन टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल मैच 14 को खेला जाएगा तो दोनों सेमीफाइनल क्रमश: 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे।
भाग लेने वाली टीमों में भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और विंडीज है।

Updated on:
29 May 2019 10:30 am
Published on:
17 May 2019 09:19 pm