क्रिकेट

VIDEO: पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा कैच, चकरा जाएगा दिमाग, आप ही बताएं OUT या Not OUT

Impossible Catch Video: ईसीएस बुल्गारिया 2024 अफ्योनकरएहिसर एसएचएस के फिल्‍डर कुरसद दलयान ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जो सुर्खियों में है। खुद कुरसद को भी समझ नहीं आया कि उसने फेयर कैच पकड़ा भी है या नहीं। अब आप भी वीडियो देखकर बताइये आउट है या नॉट आउट?
less than 1 minute read
Impossible Catch Video

Impossible Catch Video: क्रिकेट में यूं तो आपने कई हैरतअंगेज कैच देखें होंगे, लेकिन कुछ कैच ऐसे होते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर फैसला किसके पक्ष में दिया जाए। कुछ ऐसे ही एक कैच का वीडियो यूरोपियन क्रिकेट ने शेयर किया है, जो वायरल हो गया। दरअसल, ये वीडियो ईसीएस बुल्गारिया 2024 के तहत टर्की की अफ्योनकरएहिसर एसएचएस और बुल्गारिया की वीटीयू-एमपी प्लेवेन के बीच टी10 मुकाबले का है। अफ्योनकरएहिसर एसएचएस के फिल्‍डर कुरसद दलयान ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जो सुर्खियों में है। खुद कुरसद को भी समझ नहीं आया कि उसने फेयर कैच पकड़ा भी है या नहीं।

टांगों से हवा में उछालते हुए पकड़ा कैच

वीटीयू-एमपी प्लेवेन तीन विकेट पर 14 रन बनाकर खेल रही थी। इसी बीच बल्‍लेबाज आनंदु कृष्णा ने शकील फारुकी की गेंद पर शॉट खेला। फिल्‍डर कुरसद गेंद की तरफ दौड़कर पहुंचे और गेंद को पैरों से रोकने का प्रयास करते हुए गेंद को टांगों से हवा में उछालते हुए कैच पकड़ लिया। इसके बाद कुरसद ने अधमने मन से अपील की, जिसके बाद अंपायर ने कृष्‍णा का आउट करार दिया।

अफ्योनकरएहिसर एसएचएस 64 रनों से जीती

बता दें कि इस मैच में अफ्योनकरएहिसर एसएचएस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन बनाए, जिसके जवाब में वीटीयू-एमपी प्लेवेन की टीम 10 ओवर में 40 रन बना सकी और अफ्योनकरएहिसर एसएचएस ने 64 रनों से जीत दर्ज की।

Updated on:
05 Aug 2024 01:53 pm
Published on:
05 Aug 2024 01:53 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान