क्रिकेट

Ind A vs Afg A: भारत ने अफगानिस्‍तान के सामने रखा 320 रन का लक्ष्‍य, पिछली बार 349 बनाकर भी मिली थी हार

India A vs Afghanistan A: भारत ए ने प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के अर्धशतकों के दम पर अफगानिस्‍तान ए के सामने 320 रन का लक्ष्‍य रखा है।

2 min read
Jun 17, 2026
India A vs Afghanistan A
अफगानिस्‍तान के खिलाफ रन दौड़ते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A vs Afghanistan A Match Highlights: India A vs Afghanistan A Match Highlights: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज में बुधवार को भारत ए और अफगानिस्‍तान ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 319 रन बनाते हुए अफगानी टीम के सामने 320 रनों का लक्ष्‍य रखा है। ज्ञात हो कि पिछले मैच में अफगानिस्‍तान के सामने 350 रन का टारगेट रखने के बावजूद भारतीय टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार गई थी। भारत की ओर से प्रियांस आर्य, कप्‍तान तिलक वर्मा, और विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक जड़े हैं।

वैभव सूर्यवंशी फिर बड़ी पारी से चूके

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य शुरुआत में अच्छी लय में नजर आए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 75 रन की साझेदारी हुई। लेकिन, वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रियांश ने जड़ा अर्धशतक

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर उतरे, लेकिन वह भी 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक छोर से प्रियांश ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्‍के की सहायता से 58 रन बनाए।

तिलक वर्मा की कप्‍तानी पारी

कप्तान तिलक वर्मा करो या मरो के इस मैच में अच्‍छी लय में नजर आए। उन्होंने 75 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि दूसरे छोर से कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्‍लेबाजी की। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र 67 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यांश शेडगे महज 7 रन बनाकर आउट हुए।

विपराज और निशांत ने 29 गेंदों पर जोड़े 41 रन

अंत में विपराज निगम और निशांत संधू के बीच 7वें विकेट के लिए सिर्फ 29 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हुई। विपराज ने 20 गेंदों पर 30 रन बनाए। जबकि निशांत 21 रन पर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दो-दो विकेट लिए।