
ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 का चौथा मुकाबला आज शुक्रवार को भारत-ए और नेपाल के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। नेपाल के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरकर भारत-ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
भारत-ए की शुरुआत खराब रही। भारत-ए ने अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी और वैभव सूर्यवंशी के रूप में तीन झटके लगे। इन शुरुआती झटकों के बाद कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने नेपाल के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 191 गेंद में 206 रनों की साझेदारी हुई। कुमार कुशाग्र 102 गेंद में 10 चौके और 5 छक्के संग 117 रन बनाकर आउट हुए।
कुमार कुशाग्र के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। इसके बाद भारत-ए की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार शतक ठोका 98 गेंद में पूरा किया। तिलक वर्मा 113 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान तिलक वर्मा ने 6 चौका और 4 छक्का लगाया।
खबर अपडेट हो रही है..