क्रिकेट

India A vs Nepal: नेपाल ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

India A vs Nepal: भारत-ए और नेपाल के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत-ए की ओर से टूर्नामेंट 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे कई प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तिलक वर्मा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि नेपाल टीम की कमान संदीप लामिछाने के हाथों में है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 3:38 PM IST
ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026
वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा। ( File Photo- ANI)

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026: भारत-ए और नेपाल के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में ग्रुप-बी के इस मुकाबले में दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। भारत-ए में कई अनुभवी खिलाड़ी है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। भारत-ए ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब 2013 में जीता था। इसके बाद से भारत-ए टीम खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी है।

नेपाल ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारत-ए टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि नेपाल टीम की कमान संदीप लामिछाने के हाथों में है।

'हमें वही मिला, जो हम चाहते थे'

नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतने पर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी नजर आ रही है। अगर हम विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने में सफल रहते हैं, तो हमें लक्ष्य का पीछा करने का पूरा भरोसा है।'

नेपाल के टॉस जीतने पर तिलक वर्मा ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और हमें वही मिला जो हम चाहते थे। पिच काफी अच्छी दिख रही है। पहले मुकाबले में हम बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। सभी खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हमारी टीम में हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वैभव युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि उनमें कितनी प्रतिभा है। रिंकू सिंह टीम के उपकप्तान हैं। हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है। हम हर मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं।'

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

नेपाल की प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमाल, कुशल भुर्तेल, बशीर अहमद, लोकेश बम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजवंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान) और प्रतीश जीसी।

पिच रिपोर्ट

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज काफी गर्मी है। यह मुकाबला पिच नंबर-5 खेला जा रहा है। पिछले दिनों के मुकाबले पिच काफी बेहतर नजर आ रही है। पिच पर घास की परत है। पिच पर दरारें भी न के बराबर हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर पिच की सतह सूखी नजर आ रही है, लेकिन यह पहले के मुकाबले काफी सख्त है। उम्मीद है कि पिच पर उछाल एक समान रहेगा। फ्लड लाइट्स में बल्लेबाजों के लिए यह पिच और बेहतर हो सकती है। इस मैदान पर 225-230 रन का स्कोर औसत माना जाएगा।

टूर्नामेंट में 8 टीमें ले रही हिस्सा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल 8 टीमें खेल रही है, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें पांच टेस्ट खेलने वाले पूर्ण सदस्य देश हैं, जिन्होंने अपनी 'ए' टीमें भेजी हैं, जबकि तीन एसोसिएट देश शामिल हैं।

2026 की शुरुआत में खेले गए टी20 विश्व कप में नेपाल ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। अब 50 ओवर के प्रारूप में भी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

Updated on:
20 Nov 2026, 3:38 PM IST
Published on: