क्रिकेट

IND-A vs PAK-A: गौतम गंभीर के चहेते हर्षित राणा की पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बनाई रेल, मैदान पर जमकर हुई धुनाई!

IND-A vs PAK-A मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने हर्षित राणा की जमकर धुनाई की। गौतम गंभीर के चहेते गेंदबाज ने 10 ओवर में 77 रन खर्च किए और सिर्फ 2 विकेट हासिल कर सके।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 8:52 PM IST
India A vs Pakistan A
हर्षित राणा (File Photo- ANI)

India A vs Pakistan A: भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पाकिस्तानी बल्लेबाजों के आक्रामक तेवर का सामना करना पड़ा। गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल हर्षित राणा की गेंदों पर बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। हालांकि, उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किया।

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन और माज सदाकत ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाज काफी दबाव में नजर आए।

हर्षित राणा की हुई जमकर धुनाई

भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा काफी महंगे साबित हुए। उनकी आक्रामकता और पाकिस्तानी बल्लेबाजों से हुई नोंकझोक ने आग में घी डालने का काम किया। शमील हुसैन ने तो शुरुआत में ही हर्षित राणा के खिलाफ बड़े शॉट खेले। माज सदाकत ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा।

हर्षित राणा के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों की आक्रामकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने पहले छह ओवर में 43 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। बाद में उनके आठ ओवर के स्पेल में कुल 61 रन बने। हालांकि उन्होंने 10 ओवर के अपने स्पेल में 77 रन खर्च किए और कुल 2 विकेट ही ले सके। इस तरह वे मैच में भारत-ए की ओर से सबसे अधिक महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने रोहेल नजीर और अहमद दनियाल को आउट किया।

वहीं भारत की ओर से प्रिंस यादव ने 9.2 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट, सूर्यांश शेडगे ने 8 ओवर में 55 रन देकर 2 विकेट और विपराज निगम ने 8 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट झटके। आयुष बदोनी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। आयुष बदोनी से पूरे 10 ओवर बॉलिंग नहीं करना थोड़ा अजीब रहा।

मैदान पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के इस मुकाबले में सिर्फ गेंद और बल्ले की जंग नहीं दिखी। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हर्षित राणा की पाकिस्तानी बल्लेबाज शमील हुसैन और माज सदाकत से कहासुनी हुई।

इसके बाद आयुष बदोनी की गेंद पर शमील हुसैन ने अपना विकेट गंवा दिया। उनका कैच हर्षित राणा ने पकड़ा। विकेट मिलने के बाद हर्षित ने शमील को पवेलियन लौटने का इशारा किया। इस घटना ने भारत-ए और पाकिस्तान-ए के मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया।

Updated on:
22 Nov 2026, 8:52 PM IST
Published on: