क्रिकेट

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के बाद तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 378 रन का विशाल लक्ष्‍य

IND A vs SL A: ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में भारत ने वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका के सामने 378 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा है।
2 min read
Jun 21, 2026
IND vs IRE T20
अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्‍ला उठाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@BCCI)

IND A vs SL A Match Highlights: श्रीलंका की मेजबानी में ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 378 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा है। भारत की ओर से जहां वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली है तो वहीं कप्‍तान तिलक वर्मा 90 गेंदों पर 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है।

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला श्रीलंका को काफी भारी पड़ा, क्‍योंकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य मेजबान टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी हुई। वैभव सिर्फ 29 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से 94 रनों की विस्‍फोटक पारी खेलकर विपक्षी टीम के कप्‍तान सहन अराच्चिगे का शिकार हुए। इस तरह एक बार फिर 15 वर्षीय युवा ओपनर शतक से चूक गया।

गायकवाड़ और तिलक के बीच 84 रनों की साझेदारी

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे, लेकिन वैभव के बाद अगले ही ओवर में 136 के स्‍कोर पर उनके साथी प्रियांश आर्य भी चलते बने। प्रियांश ने 29 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्‍के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। फिर गायकवाड़ का साथ देने खुद कप्‍तान तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे और इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। भारत को तीसरा झटका 27.3 ओवर में गायकवाड़ के रूप में लगा। वह 51 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने बनाए 377/9

गायकवाड़ के जाने के बाद तिलक वर्मा का साथ देने कुमार कुशाग्र क्रीज पर आए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 63 रन की साझेदारी हुई। कुमार (36) जब 283 के स्‍कोर पर आउट हुए तो तिलक वर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। टीम के खाते में दो रन ही जुड़े थे कि तिलक भी चलते बने। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी।

Updated on:
21 Jun 2026 02:25 pm
Published on:
21 Jun 2026 01:51 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले