
India A vs Sri Lanka A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मुकाबले में यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो जमकर हंगामा भी हुआ था और श्रीलंकाई खिलाड़ी के उकसाने पर वैभव अकेले ही विपक्षी टीम से भिड़ गए थे।
बता दें कि भारत ए और श्रीलंका ए के बीच वह मुकाबला वनडे ट्राई सीरीज के दौरान दांबुला में खेला गया था। यह मैच तनावपूर्ण रहा और इसका फैसला सुपर ओवर में हुआ था। यह घटना सुपर ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। जीत के लिए 19 रन का पीछा करते हुए भारत ए को आखिरी गेंद पर 8 रन चाहिए थे। श्रीलंका ए के पेसर कुगाथास मथुलन ने यॉर्कर फेंकी और वैभव हिट नहीं कर पाए और श्रीलंका ए ने जीत पक्की कर ली।
श्रीलंका ए खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर दिया। हलमबागे ने कहा कि मैच खत्म हो गया है, अब तुम घर जाओ। यह सुनते ही वैभव को गुस्सा आ गया और वह अकेले ही जाकर श्रीलंकाई टीम से जा भिड़े। हालांकि बाद अन्य साथी खिलाड़ी पहुंच और माहौल को जैसे-तैसे शांत कराया।
बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका का आमना-सामना होने वाला है। वैभव इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जहां एक बार फिर उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेट कीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चमिका हीनातिगाला।
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव और विप्रज निगम।